मुरैना में इंसानियत की मिसाल: स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका, 2 युवकों ने समय रहते CPR देकर बचाई जान
Morena Accident News : मुरैना के कैलारस में स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका को दो युवकों ने CPR देकर और समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला गर्मी के कारण बेहोश हो गई थी।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
युवकों ने महिला को दिया CPR (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Teacher CPR Rescue: मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां सड़क पर बेहोश पड़ी एक शिक्षिका की जान दो युवकों की सूझबूझ और तत्परता से बच गई। स्कूटी से गिरकर घायल हुई शिक्षिका को युवकों ने तुरंत CPR दिया और समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना भुरावली चौराहा-एमएस रोड की है। तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे स्कूटी से गिरकर सड़क पर बेहोश हो गईं।
युवकों ने समय रहते दिया CPR
सड़क से गुजर रहे सूरज धाकड़ और पवन गुर्जर ने महिला को बेहोश हालत में देखा। स्थिति गंभीर लगने पर दोनों युवकों ने बिना देर किए उन्हें CPR देना शुरू किया। कुछ ही समय में शिक्षिका को होश आने लगा, जिसके बाद युवकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश
उज्जैन में ऑटो चालक को नियम तोड़ना पड़ा भारी: ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया ऑटो, न्यायालय में पेश किया चालान
समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
दोनों युवकों ने अपने वाहन से शिक्षिका को तत्काल कैलारस अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष शर्मा और उनकी टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में हार्ट अटैक के कोई संकेत नहीं मिले।
गर्मी और चक्कर आने से हुई थी घटना
चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा गर्मी के कारण महिला को चक्कर आया, जिससे वह स्कूटी से गिर गईं और सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश
इलाके में हो रही युवकों की सराहना
स्थानीय लोगों ने सूरज धाकड़ और पवन गुर्जर की तत्परता की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर CPR और अस्पताल पहुंचाने की मदद नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। दोनों युवकों की संवेदनशीलता ने एक जीवन बचा लिया।
