मुरैना में कथित हनीट्रैप मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, व्यवसायी से रुपये और गहने ऐंठने का आरोप
Morena Crime News: मुरैना के जौरा में फर्नीचर व्यवसायी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और गहने ऐंठने के मामले में भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह गिरफ्तार। पुलिस ने अंगूठी और नकदी बरामद करने का दावा किया।
- Written By: प्रीतेश जैन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Honey Trap Case: मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में फर्नीचर व्यवसायी को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और गहने ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से व्यवसायी की सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जौरा निवासी फर्नीचर व्यवसायी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 10 मई को एसी और फर्नीचर लगवाने के बहाने उन्हें एक घर बुलाया गया। वहां कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की।
फरार महिला को किया गिरफ्तार
व्यवसायी का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी सोने की अंगूठी और नकदी भी छीन ली थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बीजेपी नेता और मुख्य आरोपी महिला सोनम कुशवाह फरार चल रही थी। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर उसे कैलारस की ओर जा रही बस से गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मंदसौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 173 किलो मादक पदार्थ बरामद
सागर का ‘जिंदा’ गांव: नाम सुनते ही चौंक जाते हैं लोग, इसके पीछे छिपी है रहस्यमयी लोककथा
Satna News: सेंट्रल जेल में गांजा-शराब सप्लाई की कथित डील का ऑडियो वायरल, ASI राजेंद्र चौधरी सस्पेंड
Shahdol News: निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने शेयर किए दस्तावेज, कहा- बिना सूचना दिए छुट्टी नहीं ली
एक अन्य मामले में भी दर्ज है प्रकरण
पुलिस के अनुसार, सोनम कुशवाह के खिलाफ माता बसैया थाना क्षेत्र में भी एक अन्य मामला दर्ज है। उस प्रकरण में एक व्यक्ति को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया गया है। उस मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
ये भी पढे़ं : Satna News: सेंट्रल जेल में गांजा-शराब सप्लाई की कथित डील का ऑडियो वायरल, ASI राजेंद्र चौधरी सस्पेंड
न्यायिक हिरासत में भेजी गई सोनम
जांच अधिकारी नितिन बघेल ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
