Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में खाद वितरण में बड़ी लापरवाही, ऑनलाइन स्टॉक गड़बड़ी पर जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया निलंबित

Vinod Kotiya Suspended : मुरैना में ऑनलाइन पोर्टल पर खाद का स्टॉक गलत दर्ज होने से किसान परेशान रहे। मामले में जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया को निलंबित कर दिया गया।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:09 AM

लाइन में परेशान होते किसान (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Fertilizer Stock Portal Issue: मुरैना जिले में खाद वितरण व्यवस्था में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरकारी गोदामों और खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर स्टॉक शून्य या बेहद कम दिखाए जाने से किसान कई दिनों तक खाद के लिए भटकते रहे। मामला मीडिया और प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद भोपाल स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के सचिव एम.के. दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 जुलाई को जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया ने उप संचालक कृषि को जिले में 6025 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। वहीं, आईएफएमएस (IFMS) पोर्टल पर जिले में 5666 मीट्रिक टन यूरिया दर्ज था। इसके बावजूद खाद वितरण केंद्रों की ऑनलाइन आईडी पर केवल 309 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध दिखाया गया। कई केंद्रों पर सैकड़ों बोरी यूरिया मौजूद होने के बावजूद पोर्टल पर स्टॉक शून्य दर्ज होने से किसानों के टोकन ही नहीं बन सके।

किसानों को होना पड़ रहा था परेशान

ऑनलाइन स्टॉक नहीं दिखने के कारण किसानों को खाद के लिए एक कस्बे से दूसरे कस्बे तक भटकना पड़ा। कई किसानों को मुरैना से सबलगढ़ भेजा गया, जबकि डीएपी खाद के लिए भी अलग-अलग वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने पड़े। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली और खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में मिलावटी दूध पर प्रशासन का शिकंजा, बिना पंजीयन चल रही डेयरी पर कार्रवाई

मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी

बुरहानपुर में आदिवासी समाज की हुंकार: प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, जमीन विवाद नहीं सुलझे तो होगा आंदोलन

उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन हुई प्रणाली

गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने खाद वितरण प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, ताकि किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन पोर्टल पर स्टॉक की गलत जानकारी दर्ज होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। मामले के सामने आने के बाद भोपाल स्तर पर जांच हुई, जिसमें जिला विपणन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी

पोर्टल की खामियां की जा रहीं दूर

अब कृषि एवं विपणन विभाग ऑनलाइन पोर्टल की खामियों को दूर करने और वास्तविक स्टॉक की सही जानकारी अपडेट कराने में जुटा है। प्रशासन का कहना है कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Morena fertilizer stock portal error marketing officer vinod kotiya suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 10:09 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.