मुरैना में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया चक्काजाम

Morena Chakka Jam : मुरैना के कोल्हूडांडा गांव में कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से 60 वर्षीय हरिया रजक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर रामपुर-सबलगढ़ मार्ग पर दो घंटे चक्काजाम किया।
Morena Chakka Jam
ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौतफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मुरैना के कोल्हूडांडा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से 60 वर्षीय हरिया रजक की मौत।

  • कीर्तन में शामिल होने गए थे बुजुर्ग, शनिवार रात की घटना।

  • परिजनों ने भिखारी जाटव और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

  • करीब दो घंटे तक बाधित रहा यातायात, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Morena Tractor Accident Death : मुरैना जिले के रामपुरकलां थाना क्षेत्र के कोल्हूडांडा गांव में कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से 60 वर्षीय हरिया रजक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रामपुर-सबलगढ़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में परिजनों ने संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

कीर्तन में शामिल होने गए थे हरिया

जानकारी के अनुसार धोबीपुरा निवासी हरिया रजक शनिवार शाम करीब 6 बजे भिखारी जाटव के साथ बाइक से कोल्हूडांडा गांव में आयोजित कीर्तन में शामिल होने गए थे। कीर्तन के दौरान हरिया एक खटिया पर बैठा था। इसी बीच रोशनी के लिए चालू किया गया ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा और खटिया से टकरा गया। टक्कर में खटिया के चारों पैर टूट गए और हरिया के गुप्तांग में गंभीर चोट आई।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

मुरैना जिले इस घटना के बाद भिखारी जाटव घायल हरिया को बाइक से रामपुर अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे सबलगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि सबलगढ़ पहुंचने तक हरिया की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।

परिजनों ने जताया संदेह, हत्या का आरोप

हरिया की मौत के बाद उसके भतीजे आशाराम रजक ने भिखारी जाटव और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। आशाराम का कहना है कि भिखारी ही हरिया को घर से अपने साथ लेकर गया था। परिजनों ने ये सवाल भी उठाया कि घायल हरिया को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में धोबीपुरा से गुजरने के बावजूद परिवार को सूचना क्यों नहीं दी गई।

इन्हीं आशंकाओं के आधार पर परिजनों ने संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि हत्या के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मप्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो घंटे तक बाधित रहा यातायात

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हरिया का शव रामपुर-सबलगढ़ मार्ग पर रख दिया। हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया, जिससे करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

Morena Chakka Jam
MP Jobs: युवाओं के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम, 1.24 लाख पदों को मंजूरी; ऊर्जा से पुलिस तक नौकरी के अवसर

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

रामपुरकलां थाना पुलिस ने हरिया रजक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी अजय बैसांदर के अनुसार हरिया की मौत ट्रैक्टर की टक्कर से हुई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com