मुरैना के धौलपुर रोड पर लोडिंग वाहन के ड्राइवर को कट्टा दिखाकर लूटने का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद

Morena Dholpur Road Robbery Attempt: धौलपुर रोड पर लोडिंग वाहन के ड्राइवर को कट्टा अड़ाकर लूटने का किया प्रयास, डायल 112 पर सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस। SAF ग्राउंड के पास पकड़े गए तीनों आरोपी।
three accused arrested for attempting to rob a loading vehicle driver on Dholpur Road in Morena
मुरैना में लूट की कोशिश(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर लूट की कोशिश, 3 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार।

  • लोडिंग वाहन के ड्राइवर को कट्टा अड़ाकर लूटने का प्रयास।

  • ड्राइवर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एसएएफ ग्राउंड के पास की घेराबंदी।

Armed Robbery Attempt Case Morena: मुरैना नेशनल हाईवे-44 के धौलपुर रोड पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में एक लोडिंग वाहन को रोककर उसके ड्राइवर को कट्टा अड़ा दिया और लूटने का प्रयास किया।

हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और हिम्मत के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

तीन बाइक सवार बदमाशों ने वाहन को रोका, ड्राइवर को दिखाया कट्टा

जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात धौलपुर रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक लोडिंग वाहन को रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर को कट्टा दिखाकर लूटने की कोशिश की। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर ड्राइवर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताते हुए यह भी जानकारी दी कि उनमें से एक ने लाल रंग का पेंट पहन रखा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। मुरैना पुलिस की कार्रवाई देखकर तीनों संदिग्ध हाईवे से बचते हुए शहर की ओर भाग निकले। इसके बाद कोतवाली थाने के एसआई पवन भदौरिया और उनकी टीम ने घेराबंदी कर एसएएफ ग्राउंड के पास तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील गुर्जर निवासी चंदेले का पुरा, सरायछौला, दीपेश गुर्जर निवासी चौखूटी गांव और संदीप कुशवाह निवासी निवी गांव के रूप में हुई है।

three accused arrested for attempting to rob a loading vehicle driver on Dholpur Road in Morena
MP में दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस? 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान का पूरा प्लान

पुलिस ने तलाशी के दौरान कब्जे से तीन कट्टे बरामद किए

पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से तीन कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए। बताया गया है कि दो आरोपी अपनी कमर में लोडेड कट्टा लगाए हुए थे। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com