

Highlights:
केके मिश्रा ने परिवहन मंत्री के स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप।
X पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकाररासे पूछे सवाल।
परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेशों की अनदेखी का लगाया आरोप।
एक महिला को बहला-फुसलाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने का भी दावा।
KK Mishra Allegations Against Transport Minister Staff : मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने परिवहन मंत्री के स्टाफ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में परिवहन विभाग के पूर्व चर्चित मामले सौरभ शर्मा का जिक्र करते हुए मंत्री के स्टाफ पर भी सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने बिना किसी का नाम लिए बीजेपी को टैग कर पूछा है कि ऐसे लोगों को सत्ता के गलियारों में कब तक जगह मिलती रहेगी।
केके मिश्रा ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि परिवहन विभाग में पहले सौरभ शर्मा के मामले के बाद अब मंत्री के कुछ कारिंदों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के परिवहन नाके बंद करने के सख्त आदेशों के बावजूद इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में एक महिला को बहला-फुसलाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने ऐसे लोगों के सत्ता के गलियारों में बने रहने पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि आखिर कब तक ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहेगा। केके मिश्रा ने पोस्ट में महिला और संबंधित कर्मचारी की पहचान या घटना का ब्योरा नहीं दिया है।
मिश्रा ने परिवहन विभाग के पूर्व चर्चित सौरभ शर्मा मामले का जिक्र करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने अपने बयान के जरिए यह सवाल उठाया कि परिवहन नाके बंद करने के सरकारी आदेशों के बावजूद कथित तौर पर नियमों की अनदेखी कैसे हो रही है।
फिलहाल केके मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोप सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं। इन आरोपों पर परिवहन मंत्री या विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।