मुरैना: अंबाह में दर्दनाक हादसा, सूखी नहर में पलटी फार्च्यूनर; कोचिंग संचालक पीयूष शर्मा की मौत

Ambah Fortuner Accident Case: मुरैना में भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने के फेर में सूखी नहर में पलटी तेज रफ्तार फार्च्यूनर। अंबाह के मशहूर कोचिंग संचालक और यूट्यूबर पीयूष शर्मा की मौके पर मौत।
coaching operator Piyush Sharma dies after Fortuner overturns in Ambah
मुरैना के अंबाह में भीषण सड़क हादसा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Fortuner Accident Morena: मुरैना जिले के अंबाह में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने अचानक साइकिल सवार आ जाने से तेज रफ्तार फार्च्यूनर का संतुलन बिगड़ गया और कार दो-तीन पलटियां खाते हुए सूखी नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार यूट्यूबर और कोचिंग संचालक पीयूष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसा वित्त का पुरा पुलिया के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में अंग्रेजी की कोचिंग चलाने वाले पीयूष शर्मा यूट्यूबर भी थे। गुरुवार दोपहर वह अपने चार दोस्तों के साथ कमतरी हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे थे। सभी पांचों युवक फार्च्यूनर कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि वित्त का पुरा की नहर पुलिया के पास अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। फार्च्यूनर सड़क से नीचे उतरकर दो-तीन पलटियां खाते हुए सूखी नहर में जा गिरी।

जमीन से सिर टकराने से हुई कोचिंग संचालक की मौत

हादसे के वक्त कोचिंग संचालक पीयूष शर्मा कार की साइड वाली सीट पर बैठे थे और खिड़की का कांच खुला हुआ था। कार के पलटने के दौरान उनका सिर बाहर निकलकर जमीन से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चार साथियों को आई मामूली चोटें

इस भयानक सड़क हादसे में कार में सवार आदित्य गुदैनिया, अरविंद शर्मा, नवनीत उपाध्याय और सागर बाथम को मामूली चोटें आई हैं। नहर में इन दिनों पानी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पीयूष शर्मा की मौत ने परिवार, परिचितों और विद्यार्थियों को झकझोर दिया।

coaching operator Piyush Sharma dies after Fortuner overturns in Ambah
सागर: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में देवी-देवताओं के चित्रों को लेकर विवाद, पुलिस ने दर्ज किया केस

शिक्षा जगत और विद्यार्थियों में शोक की लहर

पीयूष शर्मा अंबाह में अंग्रेजी की कोचिंग संचालित करने के साथ यूट्यूब पर भी सक्रिय थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत और विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई। मुरैना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com