- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Miraculous Achhru Mata Temple Is Located In Niwari Madhya Pradesh
यहां माता कुंड में भक्तों से करती हैं बात, इस राज्य में स्थित है माता का अनोखा मंदिर
मध्यप्रदेश राज्य में भी माताजी का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां पर माता भक्तों से बात करती है। इस मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं तो वहीं पर इस चमत्कारी मंदिर में मनोकामना मांगते है।
- Written By: दीपिका पाल

अछरू माता मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2024: जैसा कि, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी हैं वहीं पर माता दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। दर्शन करने के साथ ही भक्त माता से मनोकामना कर रहे हैं इस दौरान माता के वैसे तो कई चमत्कारी मंदिर हैं लेकिन कई मंदिर अलग खासियत रखते है। मध्यप्रदेश राज्य में भी माताजी का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां पर माता भक्तों से बात करती है। इस मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं तो वहीं पर इस चमत्कारी मंदिर में मनोकामना मांगते है।
मध्यप्रदेश में कहां स्थित हैं मंदिर
कहा जाता है कि, मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मडिया में यह चमत्कारी मंदिर स्थित है जिसका नाम अछरू माता मंदिर है। यहां की मान्यता के अनुसार, बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते है। मान्यता है कि, यहां पर चमत्कारी कुंड स्थित है जिसमें से ही माता अपने भक्तों से बात करती हैं साथ ही मन्नत पूरी होने को लेकर इशारा भी देती है। कई लोगों ने इन रहस्यों को जानने की कोशिश की लेकिन किसी को कोई कामयाबी नहीं मिली। यहां पर प्रसाद में चिरौंजी, नारियल, दही, नींबू आदि दिया जाता है।
जानिए क्या हैं इस मंदिर की कहानी
इस मंदिर के पीछे एक पौराणिक कहानी जुड़ी है कहा जाता है कई साल पहले एक अछरू नामक चरवाहा हुआ करता था। जो अपनी भैसों को रोजाना जंगल में चराने के लिए ले जाया करता था। एक दिन अचानक उसकी भैंस कहीं खो गई। भैंस को ढूंढ़ने के लिए अछरू ने पूरा जंगल छान मारा, लेकिन उसे भैंस कहीं नहीं मिली। थक हारकर वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। जहां वह बैठा वहीं एक कुआं था। उस कुएं से अचानक देवी मां प्रकट हुई और उसे उसकी भैंस का पता बता दिया। साथ ही उसे परेशान थका-हारा देख कुंड का जल पीने की सलाह भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे
ये भी पढ़ें- नवरात्र के ये उपाय दूर कर देंगे जीवन की समस्याएं, बनेंगे धन प्राप्ति के योग
अछरू पानी पी रहा था कि तभी उसकी लाठी कुंड में गिर गई और पानी के अंदर चली गई। बिना लाठी के ही वो माता के बताए गए स्थान पर पंहुचा। वहां वो अपनी लाठी और भैंस को देखकर हैरान हो गया। इसके बाद अछरू रोजाना उस कुंड पर जाकर पूजा करने लगा। तब से लोगों की आस्था कुंड की देवी से जुड़ गई।
अछरू माता मंदिर कुंड (सौ.सोशल मीडिया)
नवरात्रि पर खास होता हैं नजारा
कहा जाता है कि, नवरात्रि में यहां पर खास नजारा देखने के लिए मिलता हैं लाखों की संख्या में भक्त अछरू मां के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं पर सालों से अछरू के परिवार के सदस्य इस मंदिर में पूजा कर रहे है। कहा जाता है कि, इस कुंड में हमेशा पानी रहता हैं कुंड कभी भी सूखता नहीं है। इलाके में भलें ही पानी की कमी होती हैं लेकिन कुंड भरा ही रहता है।
Miraculous achhru mata temple is located in niwari madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














