भोपाल पहुंची रायसेन कांड की आग, आरोपी सलमान फरार, लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम
Bhopal-Nagpur Highway Jam: रायसेन में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। आरोपी सलमान खान फरार है। पुलिस ने 8 टीमें बनाई हैं। लोग गुस्से में जाम कर रहे हैं और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Raisen Minor Assault Case: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां शनिवार रात 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। बच्ची गंभीर हालत में जंगल से लहूलुहान मिली। उसे तुरंत भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए सर्जरी करनी पड़ी।
पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सलमान खान उर्फ नजर के रूप में की है। वह मूल रूप से सीहोर जिले का रहने वाला है और पिछले 2-3 महीने से गोहरगंज में किराये के मकान में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रायसेन पुलिस ने 8 विशेष टीमें बनाई हैं और जंगलों व संभावित ठिकानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का पता बताने वाले को 10,000 रुपए इनाम की घोषणा भी की है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है। मंडीदीप क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में बदल दिया, लेकिन आक्रोशित भीड़ जाम हटाने को तैयार नहीं है। रविवार और सोमवार को हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने मंडीदीप, औबेदुल्लागंज और सुल्तानपुर कस्बों में चक्काजाम किया। लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और उसके लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। भीड़ का कहना है कि सलमान को फांसी या एनकाउंटर जैसी कड़ी सजा दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Jabalpur Cruise Accident: हादसे से चंद मिनट पहले का VIDEO आया सामने, मौज-मस्ती कर रहे थे लोग और अचानक…
MP की सियासत में ‘महा-मुलाकात’! राज्यसभा चुनाव से पहले CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, सियासी पारा हुआ हाई
बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश, पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक, CM बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे शिवराज चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की, डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में PM मोदी का भव्य स्वागत, 5000 महिलाएं करेंगी ये काम, देखें ध्वजारोहण की पूरी टाइमलाइन
इस घटना ने स्थानीय लोगों और समाज को गहरा झकझोर दिया है। मासूम बच्ची के साथ हुई यह दरिंदगी मानवता के लिए शर्मनाक है। प्रशासन और पुलिस आरोपी की तलाश में पूरी मेहनत कर रही हैं, लेकिन स्थानीय लोग अभी भी संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मांग है कि अपराधी को जल्द सजा मिले। रायसेन जिले में एक मासूम बच्ची के साथ हुए अपराध ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आरोपी को पकड़ने में जुटे हैं।
