मऊगंज में युवती ने लगाया धर्म छुपाकर शोषण, अपहरण और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Mauganj Tribal Woman Harassment Case: मऊगंज जिले में एक आदिवासी युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है। युवती ने एक युवक पर धर्म और पहचान छुपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, अपहरण कर बंधक बनाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
हनुमना थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसकी मुलाकात पतुलखी निवासी मो. सैफ अली से हुई थी, जो एक निजी क्लीनिक में कार्यरत था। युवती का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर उससे संबंध बनाए और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
पहले भी दर्ज हुआ था मामला
युवती का दावा है कि साल 2024 में उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी जेल गया था। आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि नईगढ़ी और रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरहट गांव ले जाकर उससे कोर्ट मैरिज के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए गए।
बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की कोशिश
युवती का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, गला दबाने की कोशिश की गई और पत्थर से हमला कर जान लेने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर निकली युवती ने पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह गढ़ थाना पहुंची तो उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उसका कहना है कि पुलिस ने केवल सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और उचित कार्रवाई नहीं की। इन आरोपों के बाद पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : विकास भी पर्यावरण भी: भोपाल के अयोध्या बायपास का होगा चौड़ीकरण, कटने वाले पेड़ों से 10 गुना ज्यादा लगेंगे पौधे
क्या बोली पुलिस?
मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की जांच के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।
NEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi Akanksha Chaturvedi Suicide Case: NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागपुर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की खबरों के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहां coaching कर सके।
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET… https://t.co/yaIHayXfrG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2026
मध्य प्रदेश की रहने वाली थी आकांशा
आकांक्षा चतुर्वेदी मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के मगनिया गांव की रहने वाली थी। उसके पिता, कृष्ण कुमार चौबे एक छोटे किसान हैं। परिवार वालों के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई-लिखाई के लिए काफ़ी बड़े आर्थिक जोखिम उठाए थे। खेती के लिए उपलब्ध जमीन का छोटा-सा टुकड़ा जोतने के अलावा, घर-खर्च और कोचिंग की फ़ीस जुटाने के लिए उन्होंने नागपुर में रसोइए का काम भी किया। आकांक्षा के परिवार ने किसान क्रेडिट कार्ड लोन के जरिए करीब 3 लाख रुपये उधार लिए थे और उसकी की तैयारी के लिए रिश्तेदारों से भी आर्थिक मदद ली थी।
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: नीट पेपर लीक ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ असहनीय
उनके चाचा जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार, परीक्षा के बाद आकांक्षा पूरे आत्मविश्वास के साथ घर लौटी थी। परीक्षा के बाद वह बहुत खुश थी और उसने हमें बताया कि उसे 650 से ज़्यादा नंबर आने की उम्मीद है। लेकिन जब पेपर लीक होने की खबरें आने लगीं, तो उसे गहरा सदमा लगा। उसने खाना-पीना छोड़ दिया, ज़्यादा बात करना बंद कर दिया और परेशान रहने लगी। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि चीजें इस तरह खत्म होंगी।
बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह
Mauganj Accident Viral Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 14 अप्रैल को हुए इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की जान चली गई थी। अब उसी हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें रफ्तार का जुनून किस तरह मौत के खेल में बदल गया, यह साफ देखा जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा है कि पांच दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे और एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। वे इस दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे, मानो अपनी ही मौत का वीडियो बना रहे हों।
ट्रॉला से टक्कर में तीन की मौत
यह हादसा नेशनल हाईवे 135 के पथरिहा मोड़ का बताया जा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार तीन दोस्त ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी सामने ईंटों से लदा ट्रॉला आ जाता है। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रॉला से टकरा जाती है।
On NH-135 in Mauganj, MP, three boys were performing stunts on a bike w/o helmet, one holding a country-made pistol.
Their friends on another bike were filming while they drove recklessly. Moments later, they collided with a trailer, and all three died. pic.twitter.com/7vaiIRdrVj
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 19, 2026
इस भीषण हादसे में उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें-  रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
स्टंट करना बना जानलेवा
बताया जा रहा है कि पीछे वाली बाइक पर बैठे साथी इस पूरी रेसिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। हादसे का यह वायरल वीडियो अब सामने आने के बाद इलाके में फिर से गम और आक्रोश का माहौल है। यह घटना साफ दिखाती है कि सड़क पर लापरवाही और रफ्तार का जुनून कैसे कुछ ही पलों में जानलेवा बन सकता है।
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Mauganj Bike Accident Viral Video: मध्यप्रदेश के मऊगंज से एक बेहद खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में हाथों में हथियार लिए बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह रोमांचक हरकत एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। पल्सर बाइक पर सवार 3 युवक सड़क पर लहराते हुए चला रहे थे और रील बना रहे थे। एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रोली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो जाती है। तीनों युवक सगे भाई थे। इस हादसे में पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। इस वीडियो में देखें यह खौफनाक मंजर।