महाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
Shravan Mahotsav: उज्जैन में 21वां अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 30 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध शास्त्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। ये महोत्सव 7 सितंबर तक चलेगा।
- Reported By: अजय नीमा
महाकाल मंदिर(फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Temple News:महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण मास के दौरान एक बार फिर भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 21वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव 30 जुलाई से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक, वादक और नृत्य कलाकार बाबा महाकाल के श्रीचरणों में अपनी कला अर्पित करेंगे।
छह शनिवार, 20 भव्य प्रस्तुतियां
श्रावण महोत्सव के तहत प्रत्येक शनिवार सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इस वर्ष कुल छह शनिवारों में 20 प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में शास्त्रीय गायन के साथ तबला, पखावज, बांसुरी, सितार, संतूर और मोहन वीणा जैसे वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं कथक, भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम जैसे शास्त्रीय नृत्य भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पद्म पुरस्कार विजेता कलाकार होंगे शामिल
महोत्सव की शुरुआत 1 अगस्त को शास्त्रीय गायन, तबला-पखावज वादन और पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच के निर्देशन में समूह कथक नृत्य से होगी। 15 अगस्त को पद्मश्री रोनू मजूमदार अपनी बांसुरी वादन की प्रस्तुति देंगे, जबकि समापन समारोह 5 सितंबर को पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट की विश्व प्रसिद्ध मोहन वीणा वादन और सुश्री रागिनी मक्खर के समूह कथक नृत्य से होगा। 8, 22 और 29 अगस्त को भी शास्त्रीय गायन, पखावज, सितार, संतूर वादन और विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकार अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश
उज्जैन में ऑटो चालक को नियम तोड़ना पड़ा भारी: ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया ऑटो, न्यायालय में पेश किया चालान
रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
यह भी पढ़ें:सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण
श्रावण महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और संस्कृति का भव्य उत्सव भी है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और कला प्रेमी इसमें शामिल होते हैं। इस बार भी महोत्सव के माध्यम से उज्जैन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।
