Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नाभा की मौत, फ्रैक्चर के साथ शरीर पर थी कई चोटें

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में 8 वर्षीय मादा चीता नभा की मौत हो गई। नभा की मौत से नेशनल पार्क में गम का माहौल है। नभा के पैर में ‘फ्रैक्चर' के साथ शरीर पर कई गंभीर चोटें थी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 12, 2025 | 05:35 PM

मादा चीता नाभा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आई है। नामीबिया से लाई गई 8 वर्षीय मादा चीता नभा की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी कूनो प्रबंधन के द्वारा दी गई है। कूनो प्रबंधन निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि नाभा एक सप्ताह पहले अपने बाड़े के अंदर शिकार के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थी। उसको ‘फ्रैक्चर’ के साथ-साथ अन्य चोटें भी थीं।

उत्तम शर्मा ने बताया कि चीता नाभा का एक सप्ताह तक इलाज चला, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी। नाभा की मौत के बाद, केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं जिनमें नौ वयस्क (छह मादा और तीन नर) केएनपी में जन्मे 17 शावक शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ और ठीक हैं।

Nabha, an 8-year-old Namibian female cheetah of Kuno National Park, died today after she was injured a week ago probably during hunting attempt inside her Soft Release Boma. “Nabha, 8-year-old Namibian female cheetah, died today. She got badly injured a week back probably
during… pic.twitter.com/yQmgbw2kln
— ANI (@ANI) July 12, 2025

इतनी है चीतो की संख्या

चीता परियोजना के क्षेत्र निदेशक ने कहा कि केएनपी से गांधीसागर स्थानांतरित किए गए दो नर चीते भी ठीक हैं। केएनपी में 26 चीतों में से 16 जंगल में हैं और बहुत अच्छी हालत में हैं। शर्मा ने बताया कि इन चीतों ने अपने आवास के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा ली है। सह-शिकारियों के साथ रहना सीख लिया है। नियमित रूप से शिकार कर रहे हैं। सभी चीतों के लिए हाल ही में ‘एक्टो-पैरासाइटिक’ दवा का काम पूरा किया गया है। निदेशक ने बताया कि दो मादा चीते, वीरा और निरवा, हाल ही में जन्मे अपने शावकों के साथ स्वस्थ और ठीक से हैं।

2022 में 70 साल बाद भारत आए थे चीते

बता दें कि, भारत से कई सालों पहले चीते विलुप्त हो गए थे। करीब 70 साल के बाद चीतों की पुनरुत्थान योजना के तहत 17 सितंबर 2022 को 8 चीते नामीबिया से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। 18 फरवरी 2023 को 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया। इन 20 चीतों के साथ धीरे-धीरे इन चीतों का कुनबा तो बढ़ा लेकिन कई चीतों की मौत भी हुई।

11 मार्च 2023 को चीता प्रोजेक्ट के तहत एक नर और एक मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ा गया। इस बीच कूनो में खुशियों की किलकारी गूंजी, मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया। विलुप्ति के बाद भारत की धरती पर जन्मे लेने वाले पहले चीता शावक थे।

Madhya pradesh kuno national park 8 year old female cheetah nabha dies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 05:35 PM

Topics:  

  • Kuno National Park
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

भोपाल को आज मिलेगी मेट्रो की सौगात, आम लोग कल से कर सकेंगे सफर, जानें किराया और टाइमटेबल

2

‘भीड़ में जानबूझकर लोग घुसाए जाते’: खाद के लिए परेशान किसानों पर भाजपा के कृषि मंत्री का बेतुका बयान

3

उज्जैन महाकाल लोक विस्तार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बोला-तकिया मस्जिद के…

4

‘नेता के लिए काम करता…सस्पेंड करो इसको ये नौकरी में नहीं रहेगा’, MP में पटवारी पर भड़के कलेक्टर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.