‘सड़क पर लड़ रहे अफसर-जनप्रतिनिधी’, जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, ‘मंत्री बेलगाम है जनता बेहाल…’
Madhya pradesh : एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण जनप्रतिनिधि और अफसरों में झगड़े हो रहे है।
- Written By: पूजा सिंह
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर शासन और प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। सा ही जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का एक साल कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल की सेवा वृद्धि मिली है। जिसको लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि, इस सरकार से तो उम्मीद बची नहीं। मुख्य सचिव से ही उम्मीद है। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन को बधाई देने के साथ ही कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है जिसके चलते जनप्रतिनिधि और अफसरों में झगड़े हो रहे हैं।
‘भ्रष्टाचार के कारण जनप्रतिनिधि और अफसरों में हो रहा झगड़ा’
राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्हें एक साल की सेवा वृद्धि मिली है। मुख्य सचिव जैन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी और साथ ही राज्य में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच बढ़ते विवाद का जिक्र भी किया। उन्होंने पिछले दिनों भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद और हाथापाई की स्थिति का जिक्र किया और मुख्य सचिव से कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के कारण जनप्रतिनिधियों और आईएएस-आईपीएसस अधिकारियों के बीच झगड़े बढ़ने लगे हैं। सभी एक-दूसरे को बड़ा चोर बताने लगे हैं, इस पर लगाम लगाना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?
पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
‘करेरा तुम्हारे डैडी की जागीर नहीं’, SDOP की हिदायत पर आया BJP विधायक प्रीतम लोधी का बयान; पुलिस को दी चेतावनी
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता के घर जोरदार धमाका, छत पर छिपाकर रखे गए थे बम! घर छोड़कर भागा परिवार
‘मध्यप्रदेश पर बढ़ रहा कर्ज’
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि, राज्य पर कर्ज बढ़ रहा है, मुख्य सचिव राज्य के प्रमुख हैं, और वे पूर्व में आर्थिक विभाग के प्रमुख सचिव रहे हैं। इसलिए मध्य प्रदेश की स्थिति को देखते हुए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। कर्ज का बोझ कम हो, प्रशासनिक अराजकता पर लगाम लगे और अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि का झगड़ा सड़क पर हैं। मुख्य सचिव को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। सरकार से आस नहीं रही, इस स्थिति में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
महिलाओं के प्रति बढ़ते आपराध का किया जिक्र
जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध और अराजकता का हवाला देते हुए कहा, “राज्य में महिलाओं का रहना दूभर हो गया है। जिस तरह की अराजकता है उसके चलते यहां प्रतिदिन 30 दुष्कर्म की वारदातें बढ़ रही हैं। अन्य अपराध हो रहे हैं। यह भयावह अराजकता की स्थिति है, घरेलू हिंसा बढ़ रही है, अपहरण हो रहे हैं और जब कहते हैं कि सबसे ज्यादा अपराध मध्य प्रदेश में हो रहे हैं तो सरकार नाराज होती है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ही गृहमंत्री हैं, इसलिए उन्हें इन स्थितियों का ध्यान रखना चाहिए।”
यह भी पढ़ें : संभल हिंसा जांच रिपोर्ट: दंगे की साजिश, हिंदूओं की घटती आबादी…, 450 पन्नों में दर्ज है पूरी सच्चाई
‘लाडली बहनों का हो रहा है आपमान’
जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा इस तरह की बात को बहनों का अपमान बताती है, जबकि बहनों का अपमान तो यह है कि लाडली बहनों से तीन हजार रुपए माह देने की बात कही जाती है और मिलते सिर्फ 1200 रुपए हैं। जब तीन हजार रुपए देंगे तो बहनों का सम्मान होगा। राज्य में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है। आगामी रणनीति की चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि सभी अध्यक्षों को 30 दिन का कार्यक्रम दे दिया गया है। राज्य में कांग्रेस जो अभियान चला रही है, इसके साथ-साथ जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति 30 दिन के अंदर हो जाएगी।
