कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम, इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी; मांगे 15 करोड़
Indore News: इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम से कॉल पर धमकी मिली। कारोबारी संजय जैन से रंगदारी के तौर पर 15 करोड़ रूपये मांगे गए हैं। रकम न देने पर जान से मार देने की बात कही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Businessman Threaten By Lawerence Gang: मध्य प्रेदश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रियल स्टेट कारोबारी संजय जैन को धमकी दी गई है। उनसे 15 करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई है। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय जैन को फोन पर जाने से मारने की धमकी देकर करोड़ों रूपये की गाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि यह धमकी इंटरनेशनल नंबर से दी गई है। फिलहाल पुलिस इस नंबर, वॉइस मैसेज और वीडियो कॉल की जांच में लग गई है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
10 से 15 करोड़ कर दी रकम
पहले जब इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया तब उन्होंने कॉल कट कर दिया। फिर कुछ ही समय बाद उन्हें उसी इंटरनेशनल नंबर से एक वॉइस मैसेज आता है। जिसमें धमकी देते हुए कहा गया कि जो पहले 10 करोड़ रुपये देने थे। अब वह 15 करोड़ रुपये कर दिए गए हैं। आरोपियों ने फोन नहीं उठाने की वजह से रकम को बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि वॉइस मैसेज में आरोपी ने संजय जैन और उनके परिवार से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का जिक्र किया और धमकी दी। जिससे कारोबारी और उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया। धमकी की गंभीरता को देखते हुए संजय जैन ने तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में NEET के लिए लेट हो रही छात्रा की पुलिस बनी मददगार; एडिशनल DCP ने सेंटर तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया
जीतू पटवारी के वेयरहाउस में संजय नगायच का औचक निरीक्षण; नोटिस देने की चेतावनी- देखें VIDEO
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
नीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम
क्राइम ब्रांच सक्रिय
मामले की जानकारी मिलते ही तुकोगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर साजिश रची जा रही है।
यह भी पढ़ें: पुडुचेरी में भाजपा का ‘चुनावी धमाका’, पहली लिस्ट में गृह मंत्री समेत 9 धुरंधरों को मिला टिकट!
इससे पहले अशोकनगर के व्यापारी को भी मली थी धमकी
दरअसल 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर के नाम से व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के माध्यम से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई थी और रकम ना देने पर उसे मारने की बात कही गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। जिसने व्यापारी के घर की रेकी कर रहा था और रकम ना मिलने पर पेट्रोल बम फेंककर शहर में दहशत का माहौल बनाना चाहता था।
