कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का ‘रॉयल अंदाज’, सड़क पर एक घंटे तक डटा रहा, थमे रहे सफारी वाहनों के पहिए
Kuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क में सफारी के दौरान तेंदुआ करीब 1 घंटे तक मुख्य सड़क पर बैठा रहा। उसकी मौजूदगी के कारण सफारी वाहनों को रोकना पड़ा, पर्यटकों ने दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद किया।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
सड़क पर लेटा तेंदुआ (फोटो सोर्स- नवभारत)
Kuno Leopard Safari : श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में सफारी पर निकले पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने उनके जंगल सफर को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। सफारी के दौरान एक तेंदुआ अचानक मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गया और करीब एक घंटे तक वहीं आराम करता रहा। तेंदुए की मौजूदगी के कारण सफारी वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोकना पड़ा, लेकिन यह इंतजार पर्यटकों के लिए रोमांच से भरपूर अनुभव साबित हुआ।
जानकारी के अनुसार सफारी के दौरान पर्यटक जंगल के भीतर भ्रमण कर रहे थे, तभी एक तेंदुआ मुख्य सड़क पर आकर बैठ गया। तेंदुआ पूरी तरह शांत और बेफिक्र नजर आया। वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी सफारी वाहन सुरक्षित दूरी पर रुक गए और किसी ने भी वन्यजीव को रास्ते से हटाने का प्रयास नहीं किया।
पर्यटकों ने कैमरों में कैद किए यादगार पल
करीब एक घंटे तक तेंदुआ सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान पर्यटक उसकी हर गतिविधि को उत्सुकता से देखते रहे। कई पर्यटकों ने मोबाइल फोन और कैमरों से इस दुर्लभ दृश्य को रिकॉर्ड किया। जंगल के बीच इतने करीब से तेंदुए को देखने का मौका मिलने पर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लगभग एक घंटे बाद तेंदुआ धीरे-धीरे सड़क से उठा और जंगल की ओर चला गया। उसके हटते ही सफारी वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई। पूरे समय वन विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में रिहायशी इलाके के बीच संचालित फैक्ट्री पर सवाल, रहवासियों ने जताया बड़े हादसे का डर, बंद कराने की मांग
मुरैना में इंसानियत की मिसाल: स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका, 2 युवकों ने समय रहते CPR देकर बचाई जान
महाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें : बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
वन्यजीवों के कारण बढ़ रहा कूनो का आकर्षण
कूनो नेशनल पार्क अपने समृद्ध वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इन दिनों कूनो देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां चीता, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, नीलगाय, सांभर और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी जंगल सफारी को खास बनाती है। वन्यजीवों के ऐसे अप्रत्याशित और प्राकृतिक व्यवहार ही कूनो की पहचान हैं। यही वजह है कि हर सफारी पर्यटकों के लिए एक नया और रोमांच से भरपूर अनुभव लेकर आती है। यहां सफारी के दौरान वन्यजीवों के ऐसे अप्रत्याशित दृश्य पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनते हैं।
