Flood Disaster Management Plan 2026: आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित खंड स्तरीय बैठक में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
एसडीएम सत्येंद्र बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नदी और तालाब किनारे बसे संवेदनशील गांवों के लिए स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
34 गांव चार नदियों से प्रभावित श्रेणी में
बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील क्षेत्र के 34 गांव नर्मदा नदी, वेदा नदी, कुंदा नदी और बोराड नदी से प्रभावित श्रेणी में शामिल हैं। इनमें निचले क्षेत्रों और तालाबों के आसपास बसे गांवों को अधिक संवेदनशील माना गया है। प्रशासन ने जनपद पंचायत और नगर परिषद को नदी-नालों के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखने और लोगों को समय-समय पर सतर्क करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय शिक्षक होंगे टीम प्रभारी
बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थानीय शिक्षकों को टीम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके साथ पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और चौकीदार को भी टीम में शामिल किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, आपदा की स्थिति बनने पर यही टीम तुरंत राहत और बचाव कार्यों की कमान संभालेगी।
1 जून से 15 सितंबर तक की जाएगी खास व्यवस्था
एसडीएम कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 1 जून से 15 सितंबर तक 24 घंटे इमरजेंसी व्यवस्था संचालित की जाएगी। इसके लिए खंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही गोताखोरों, नाविकों, ट्रैक्टर मालिकों और अन्य जरूरी वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील सड़कों, पुलों और पुल-पुलियों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर यातायात रोकने के लिए बैरिकेड्स, फ्लेक्स और संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
2023 की बाढ़ ने मचाई थी भयंकर तबाही
प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2023 में आई बाढ़ से कुल 1244 लोग प्रभावित हुए थे। उस दौरान 11 राहत शिविर स्थापित किए गए थे, जहां करीब 1916 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थायी शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं।
यह भी पढ़ें:  भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष से पहले हिंदू पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की ‘कैविएट’ याचिका
रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हुई थी और 27 मकानों को नुकसान पहुंचा था। वहीं फसल क्षति समेत कुल नुकसान का अनुमान 363.82 लाख रुपये लगाया गया था। प्रभावित परिवारों को शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता भी दी गई थी।
खरगोन में बाजार से खरीदी खुली हल्दी ने ली राखी की जान, 15 और लोगों को लगी थी वही हल्दी, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Khargone Bride Death Turmeric Reaction: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के कसरावद में रहने वाली राखी की अप्रैल महीने में शादी थी।
उसी दौरान वैवाहिक रस्मों के दौरान हल्दी का कार्यक्रम हुआ। हल्दी लगाई जाने के बाद राखी के शरीर पर लाल दाग पड़ गए और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।
इलाज के लिए खरगोन के अस्पताल लागा गाय था
राखी को उपचार के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन के अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस चौहान का कहना है कि राखी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था और बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एम. वाई. अस्पताल भेजा गया था, मगर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए।
दुल्हन के अलावा और लोगों ने भी लगवाई थी हल्दी
निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी उन्हें एम वाय अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन उसकी मौत हो गई और फिर वापस खरगोन लेकर आए। उन्होंने आगे बताया कि दुल्हन के साथ और भी 15-20 लोगों ने हल्दी लगवाई थी, मगर किसी को कुछ नहीं हुआ। हल्दी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।
अचानक बिगड़ गई थी राखी की तबीयत
परिवार वालों ने शादी की रस्मों के लिए स्थानीय बाजार से खुली हल्दी और चिकसा खरीदा था। यही हल्दी राखी समेत करीब 15 महिलाओं को लगाई गई थी। देर रात अचानक राखी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके गले में तेज जलन महसूस हुई, होंठ सूज गए और शरीर पर लाल रंग के चकत्ते उभर आए।
यह भी पढ़ें: MP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
हल्दी के लिए गए सैंपल, जांच जारी
फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। राजधानी भोपाल की प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Monalisa Bhosle Viral Girl FIR Against Four People: प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी नीली आंखों की वजह से सुर्खियों में आई और बाद में केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम प्रेमी से विवाह करने वाली युवती के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली इस ‘वायरल गर्ल’ ने केरल में चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है, उनमें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का एक पदाधिकारी और वह फिल्म निर्देशक भी शामिल है, जिसने उसे फिल्म में मौका देने का दावा किया था। केरल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मोनालिसा ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी शामिल हैं।
बदनामी करने का लगाया आरोप
इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता ने विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए, उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में जीरो एफआईआर दर्ज की है, जिसका अर्थ है कि मामला किसी भी थाने में दर्ज किया जा सकता है और बाद में संबंधित अधिकार क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि कथित घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं, इसलिए यह केस आगे की जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा जा सकता है।
फिल्म निर्देशक पर लगाए यह आरोप
पुलिस को दी शिकायत में ‘वायरल गर्ल’ ने उसे फिल्म में मौका देने वाले निर्देशक पर आरोप लगाया है कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर पिछले महीने कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवती ने भावुक होते हुए दावा किया था कि निर्देशक ने उसे कई बार अनुचित तरीके से छुआ। मोनालिसा का यह भी कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उसे वहां से भी समर्थन नहीं मिला।
यह भी पढ़ें:  Jabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
मोनालिसा की शादी को लेकर भी है विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर लगे आरोपों के कारण मामला और भी जटिल हो गया है। मोनालिसा भोसले के माता-पिता का आरोप है कि उसकी उम्र केवल 16 साल है और उन्होंने मध्य प्रदेश के महेश्वर पुलिस स्टेशन में मोनालिसा के पती फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि, मोनालिसा हमेशा से कहती रही हैं कि उसकी उम्र 18 साल है।
एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी चाय
CM Mohan in Action Mode: मध्य प्रदेश के गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक खरगोन के एक उपार्जन केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधाओं को जायजा लिया। साथ ही किसानों से मिलकर जमीनी हकीकत भी जानी।
CM मोहन यादव ने महेश्वर में रात्रि विश्राम किया था। सुबह होते ही वह खरगोन जिले की मंडलेश्वर तहसील के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र में उन्होंने किसानों से मिलकर ये जाना कि  शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं उन्हें मिल रही हैं या नहीं? इसके साथ ही सीएम ने किसानों के साथ साथ चाय भी पी।
किसानों से सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसान काफी खुश नजर आए और उन्हें अपनी समस्याएं भी बताईं। इस दौरान CM ने कंप्यूटर रूम, बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कूपन, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण समेत सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
कल जो कहा था, आज वो किया
CM मोहन यादव ने कल यानी 29 अप्रैल को जो कहा था, वैसा ही 30 अप्रैल को किया। उन्होंने कहा था कि वे किसी भी गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक दौरा कर सकते हैं और उन्होंने आज ऐसा ही किया। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और गेहूं खरीदी केंद्रों पर ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि किसानों को सभी सुविधाएं मिलें और कोई दिक्कत ना हो।
ये भी पढ़ें: MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
अब तक इतने लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी
गौरतलब है कि अभी तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 9.83 लाख किसानों द्वारा 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 5 लाख 8 हजार 657 किसानों से 22 लाख 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस साल युद्ध की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों के हित में सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Khargone Religious Conversion: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला में धर्मांतरण के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को एक खेत के मकान में चल रही संदिग्ध प्रार्थना सभा पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बबलू दागोड़े के अनुसार, उसे ईसा मसीह की शरण में आने पर सभी कष्ट और बीमारियां दूर होने का लालच दिया गया। साथ ही, उसे तिलक लगाने और हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मौके से बाइबिल, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और ईसाई साहित्य बरामद किया है। आरोपियों पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आदिवासी इलाकों में गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा कर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
प्रेग्नेंसी का हवाला, मोनालिसा नहीं आई सामने; कोच्चि से खाली हाथ लौटी महेश्वर पुलिस की टीम
Monalisa News: प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले और उनके पति मोहम्मद फरमान से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। महेश्वर पुलिस की एक टीम हाल ही में केरल के कोच्चि पहुंची थी लेकिन वह बिना किसी ठोस कार्रवाई के लौट गई। टीम में एक महिला अधिकारी सहित कुल पांच सदस्य शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस 17 मार्च को कोच्चि पहुंची थी, जहां वह इस जोड़े का पता लगाने में असफल रही।
मामले में मोहम्मद फरमान ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी मोनालिसा गर्भवती हैं, जिसके चलते वह तुरंत पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थ हैं। इसी कारण पुलिस ने फिलहाल आगे की कार्रवाई टाल दी और वापस लौट गई।
नाबालिग है मोनालिसा
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मोनालिसा के पिता ने मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि उनकी बेटी की उम्र महज 16 साल है। इसके आधार पर फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, मोनालिसा ने खुद को बालिग बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है।
केरल में शादी और सुरक्षा की मांग
बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद मोनालिसा के पिता ने मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई इसी मामले में कार्रवाई करते हुए जब मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि पहुंची,  मोनालिसा भोंसले ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शहर के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की। अपने आवेदन में उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें जबरन मध्य प्रदेश ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:  ‘करेरा तुम्हारे डैडी की जागीर नहीं’, SDOP की हिदायत पर आया BJP विधायक प्रीतम लोधी का बयान; पुलिस को दी चेतावनी
गिरफ्तारी वारंट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इस बीच, मोहम्मद फरमान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर केरल हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है, जो 20 मई तक प्रभावी रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा को नाबालिग बताया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है। अब इस मामले में आगे की दिशा अदालत के फैसले और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
बालिग या नाबालिग? मोनालिसा-फरमान की शादी पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस; उम्र की जांच से खुलेंगे कई राज।
Monalisa And Farman Wedding: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है और उम्र की जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले की जांच खरगोन के एसपी को सौंपी गई है। आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
आयोग के संज्ञान में यह मामला 27 मार्च को आई एक शिकायत के जरिए आया। शिकायत में दावा किया गया कि महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुए वीडियो में मोनालिसा ने अपनी उम्र करीब 16 वर्ष बताई थी। इसी आधार पर उसकी वास्तविक उम्र को लेकर सवाल खड़े किए गए और विस्तृत जांच की मांग की गई।
दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका
शिकायतकर्ता ने वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र से जुड़े दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। साथ ही विवाह में दबाव, धोखाधड़ी या पहचान छिपाने जैसे गंभीर पहलुओं की भी जांच की मांग की गई है। आयोग ने प्रथम दृष्टया इसे मानवाधिकार से जुड़ा मामला मानते हुए गहन जांच के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की गई है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई जाती है, तो उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसमें पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग शामिल है। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा, काउंसलिंग और पुनर्वास सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।
पुलिस जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया
नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए  खरगोन एसपी डॉ रविंद्र वर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका की मात्र 10% ताकत के आगे ढेर हुआ ईरान! पेंटागन का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में बड़ी जीत का दावा
परिवार के आरोप और सफाई
गौरतलब है कि शादी के बाद मोनालिसा के परिवार, जिसमें उनके पिता जयसिंह भोंसले और मां लता भोंसले शामिल हैं उन्होंने उसे नाबालिग बताते हुए फरमान पर धोखे से शादी करने के आरोप लगाए थे। वहीं, मोनालिसा ने इन आरोपों के बाद मीडिया के सामने आकर खुद को बालिग बताया है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है जो इस पूरे मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे।