Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान

Devotee Rescued Omkareshwar: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, गौमुख घाट पर मां नर्मदा के गहरे पानी में डूब रहा था हरियाणा का श्रद्धालु, एसडीईआरएफ जवान और स्थानीय फोटोग्राफर ने जान पर खेलकर बचाया।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:54 PM

एसडीईआरएफ जवान ने बचाई डूबते श्रद्धालु की जान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Omkareshwar SDERF Jawan Rescues Drowning Devotee: ओंकारेश्वर के गौमुख घाट स्थित केवलराम घाट पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हरियाणा से दर्शन और स्नान के लिए आए एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगा। एसडीईआरएफ जवान और एक स्थानीय युवक की त्वरित सूझबूझ व साहस से श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए चार श्रद्धालु स्नान करते-करते अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए। इसी दौरान रोहित चौहान (30 वर्ष), पिता रिंकू चौहान, निवासी हरियाणा का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे।

बिना समय गंवाए एसडीईआरएफ सैनिक ने शुरू किया रेस्कयू

घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एसडीईआरएफ सैनिक उदय सिंह सोलंकी ने स्थिति को भांपते ही बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय युवक कान्हा (फोटोग्राफर) ने भी साहस का परिचय देते हुए बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया। दोनों के संयुक्त प्रयासों से रोहित चौहान को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल

महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी

उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात

ओंकारेश्वर के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा गार्ड तैनात- आशीष कुमार कुशवाहा

खंडवा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षाआशीष कुमार कुशवाहा ने बताया कि ओंकारेश्वर के सभी प्रमुख घाटों पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। जवानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कोई भी श्रद्धालु गहरे या प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्नान न करे तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।

आशीष कुमार कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से की सावधानी बरतने की अपील

आशीष कुमार कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतों का पालन करें, सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें और केवल निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करें। प्रशासन, होमगार्ड और एसडीईआरएफ की सतत निगरानी का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल

यह सफल रेस्क्यू एक बार फिर साबित करता है कि प्रशिक्षित बचाव दल, सतर्क सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से संभावित दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से टाला जा सकता है।

Omkareshwar sderf jawan local youth rescue drowning devotee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 10:54 PM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.