Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार

Khandwa Police Action Against Drugs: एसपी आगम जैन के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई, 30 मई को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बेचते दो तस्कर घेराबंदी कर गिरफ्तार।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 31, 2026 | 07:41 PM

खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ( सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SP Agam Jain NDPS Action: खंडवा पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मेडिकल उपयोग में आने वाली अल्प्राजोलम टैबलेट का दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी।

इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक डिलीवरी बॉय नशीली दवाओं की सप्लाई में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर खंडवा और बुरहानपुर में कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जब्त की 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रईस, शेख साहिल, फारिस खान और सुभाष महाजन के रूप में हुई है। इनमें एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस को आशंका है कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका के कारण नशीली दवाओं की आपूर्ति आसानी से हो रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की है। जब्त मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO

Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी

कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास

’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज

मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़े गए आरोपी

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक आगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य की टीम नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रख रही थी। इसी क्रम में 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें: ‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO

बुरहानपुर तक फैला हुआ ता नेटवर्क

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क खंडवा के साथ-साथ बुरहानपुर तक फैला हुआ था। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एमपी पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Khandwa police ndps action against drugs 1600 tablets seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 07:41 PM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.