Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा: आरक्षक अफराज मिर्जा पर ‘वर्दी जिहाद’ का आरोप, हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Hindu Organizations Protest: खंडवा में हिंदू संगठनों ने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ CM के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरक्षक पर वर्दी जिहाद और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:29 AM

ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa Vardi Jihad Case: खंडवा में मंगलवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व में कोतवाली में पदस्थ रहे आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आरक्षक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया तथा अश्लील वीडियो वायरल करने जैसी गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायत भी सामने आई है। मामले को लेकर संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित आरक्षक का आचरण एक वर्दीधारी कर्मचारी की गरिमा के विपरीत है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे “वर्दी जिहाद” का मामला बताते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल कानून और सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल होती है।

अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरक्षक अफराज मिर्जा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक महिला के साथ कथित रूप से अशोभनीय और आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। साथ ही उसके खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत भी की गई है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित आरक्षक के खिलाफ विभागीय और कानूनी स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में यूसीसी पर मिले 9.5 लाख सुझाव, मुस्लिम महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया समर्थन

करोड़ो की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच के लिए CMRS करेगी निरीक्षण, 26 जून से दोबारा होगी शुरू

रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन

जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठन के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जैसी जिम्मेदार संस्था में कार्यरत कर्मचारियों का आचरण अनुकरणीय होना चाहिए और किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आने पर उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच के लिए CMRS करेगी निरीक्षण, 26 जून से दोबारा होगी शुरू

अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा

बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को सौंपा गया। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे नियमानुसार संबंधित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत से जुड़े तथ्यों की जांच नियमानुसार की जाएगी।

Khandwa afraz mirza vardi jihad allegation hindu organizations submit memorandum

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:29 AM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.