Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP में 10 हाथियों की मौत पर छिड़ी राजनीति, जीतू पटवारी बोले- यह दुर्घटना नहीं, उन्हें जहर दिया गया

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिछले कुछ दिनों के भीतर 10 हाथियों की मौत हो गई। इस पर अब राजनीति छिड़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कि कहा कि यह दुर्घटना नहीं है। हाथियों को जहर दिया गया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 05, 2024 | 04:09 PM

जीतू पटवारी

Follow Us
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिछले कुछ दिनों के भीतर 10 हाथियों की मौत हो गई। इस पर अब राजनीति छिड़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कि कहा कि यह दुर्घटना नहीं है। हाथियों को जहर दिया गया था। साथ ही जांच की मांग की है।

राज्य में 10 हाथियों की मौत की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र यानी जीतू पटवारी ने कहा कि 10 हाथियों की मौत, यह कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि उन्हें जहर दिया गया था। उन्हें जहर किसने दिया ये तो जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश में आज BSF में शामिल हुए 485 जवान, दिलाई गई रक्षा की शपथ

सम्बंधित ख़बरें

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला

MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार

3 साल में 140 बाघों की मौत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हालांकि उनकी मौतों का कोई अभियुक्त है तो वो है विभाग और राज्य सरकार ये सरकार केवल वन्य जीवों को लेकर बजट पास करती है और उसमें भ्रष्टाचार करती है। तीन साल का आंकड़ा ये कहता है कि लगभग 140 बाघों की मौतें हुई हैं।

राज्य सरकार निशाना

जीतू पटवारी ने कहा कि काले चीते लाए गए थे जिस पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। हमारे टाइगर जो हमारा सम्मान बढ़ाते हैं वो मर रहे हैं। सरकार इन हत्याओं के लिए अगर केवल कर्मचारियों को दंड देती है तो ये अन्याय होगा। वन मंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए।

जीतू पटवारी का बयान

#WATCH भोपाल: राज्य में 10 हाथियों की मौत की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, “…10 हाथियों की मौत, यह कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि उन्हें जहर दिया गया था… उन्हें जहर किसने दिया ये तो जांच का विषय है हालांकि उनकी मौतों का कोई अभियुक्त है तो वो… pic.twitter.com/slT4yix8t0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2024

वन मंत्री के इस्तीफे की मांग

भाजपा का जो पाखंड है इसे जनता को समझना चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा आग्रह है कि या तो वे रामनिवास रावत का वन मंत्री होने के नाते इस्तीफा लें या हम वोट के माध्यम से उन्हें पद से हटा देंगे।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ से आता है हाथियों का झुंड, मध्यप्रदेश में हाथियों की मौत पर सीएम यादव लेंगे ये एक्शन

वन विभाग ने क्या कहा

वन विभाग के मुताबिक, सबसे पहले 29 अक्टूबर को विभाग की टीम को 4 हाथी मृत अवस्था में मिले थे, जबकि 6 अन्य हाथी गंभीर रूप से बीमार थे। बीमार हाथियों का इलाज चल रहा था। लेकिन, अगले ही दिन मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण चार और हाथियों की मौत हो गई। इसके बाद 31 अक्टूबर को बाकी के दो हाथियों ने दम तोड़ दिया।

Jeetu patwari on death of 10 elephants is not an accident they were poisoned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 04:01 PM

Topics:  

  • Bandhavgarh National Park
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.