Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jabalpur Cruise Accident: हादसे से चंद मिनट पहले का VIDEO आया सामने, मौज-मस्ती कर रहे थे लोग और अचानक…

Bargi Dam Accident Video: बरगी डैम में क्रूज डूबने से पहले पर्यटक द्वारा बनाया गया वीडियो आया सामने, वीडियो में गानों पर झूमते नजर आए सैलानी, अचानक चलने लगी तेज हवा

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 01, 2026 | 06:07 PM

क्रूज और हादसे से पहले पार्टी करते पर्यटक (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cruise Accident Video: जबलपुर के बरगी डैम में डूबे क्रूज का हादसे से चंद मिनट पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पर्यटक मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं और क्रूज पानी में समा जाता है।

गुरुवार शाम को नर्मदा पर बने बरगी डैम में सैलानी क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। हादसे से चंद मिनट पहले एक पर्यटक द्वारा कैमरे में कैद किया गया वीडियो सामने आया है। वीडियो में पर्यटक गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

जबलपुर क्रूज हादसे से पहले के दो वीडियो आए सामने वीडियो मे @MPTourism की लापरवाही साफ साफ दिखी क्रूज के दोनों फ्लोर पर पर मौजूद किसी भी टूरिस्ट को लाइफ जैकेट नही पहनाया गया था इस हादसे मे अबतक 9 शव बाहर निकाले जा चुके है और 9 लोग लापता है।#Jabalpur #BargiDam#MadhyaPradesh https://t.co/GzH8mnWZ2y pic.twitter.com/NlnYyDQn7m — Newslive 24×7 (@kanpurtak) May 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शुरू, घर-घर जाएंगे प्रगणक और सुपरवाइजर

MP की सियासत में ‘महा-मुलाकात’! राज्यसभा चुनाव से पहले CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, सियासी पारा हुआ हाई

बरगी डैम हादसा: 18 घंटे बाद बाहर निकाला गया क्रूज, डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान

अचानक चलने लगी तेज हवाएं

महिलाएं और बच्चे क्रूज सफारी एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगीं। ऐसे में पर्यटक क्रूज के कैबिन में चले गए, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। तेज हवाओं के चलते क्रूज में तेजी से पानी भरा और वह डूब गया। कैबिन में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

See these happy faces, by this time even they don’t know that this journey will be end of their life. This is the video from before the cruise overturned in Jabalpur. The weather suddenly turned bad, and strong winds began to blow. People were enjoying this moment at the time.… pic.twitter.com/sS4O1uOsP3 — Devanshu Mani Tripathi (@devanshu_mani) May 1, 2026

कैबिन में फंसे लोग नहीं निकल पाए बाहर

क्रूज के अपर डेक पर मौजूद लोग पानी में छलांग लगाकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। साथ ही दूसरे क्रूज की मदद से पानी में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन क्रूज के कैबिन में फंसे लोगों को नहीं निकाला जा सका और वे नर्मदा में समा गए।

ये भी पढ़ें : जबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE

अब तक 9 शव बरामद

हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे, जिनमें से 28 को बचा लिया गया है। अब भी कुछ लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और पर्यटन मंत्री मौके पर पहुंचे हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों  को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Tourist video before bargi dam cruise accident in jabalpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 06:03 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Jabalpur Cruise Accident
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.