जबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
Jabalpur Chai Mantralaya News: सुहागी इलाके में ‘चाय मंत्रालय’ नामक दुकान संचालक ने 9 वर्षीय बालक ओम विश्वकर्मा पर कांच का गिलास फेंककर हमला कर दिया। साथ ही उसने एक और व्यक्ति पर भी चाकू से वार किए।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
चाय मंत्रालय के संचालक ने किया बालक पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Suhagi Chai Mantralaya Tea Stall Attack On Child: जबलपुर के सुहागी इलाके में क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि ‘चाय मंत्रालय’ नामक दुकान संचालक ने 9 वर्षीय बालक ओम विश्वकर्मा पर कांच का गिलास फेंककर हमला कर दिया।
मामले को शांत कराने पहुंचे जित्तु साहू पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की दुकान अतिक्रमण कर संचालित की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के दौरान जमा हुई भारी भीड़
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब बीच-बचाव करने और दुकानदार को समझाने पहुंचे स्थानीय निवासी जित्तु साहू पर भी आरोपी ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर उन्हें घायल कर दिया। लगातार हुई इस दोहरी हिंसक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
नर्मदापुरम के किसान का कमाल, अनाज के दानों और चॉकलेट से बनाई इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर
सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
अवैध अतिक्रमण की वजह से हुआ विवाद
बता दें कि, यह पूरा विवाद शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण की वजह से पैदा हुआ बताया जा रहा है। सुहागी संभागीय कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ‘चाय मंत्रालय’ जैसी कई दुकानें सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अतिक्रमण अब आम नागरिकों के लिए परेशानी और विवाद की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
शहर में बढ़ रही अतिक्रमण की संख्या
जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और लेफ्ट टर्न पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। इसकी सबसे बड़ी मिसाल शहर के हृदय स्थल मालवीय चौक पर देखी जा सकती है। यातायात थाने के ठीक सामने स्थित इस व्यस्त चौराहे पर चाय-नाश्ता बेचने वाले ने स्टॉपर लगाकर अवैध रूप से गुमटी खड़ी कर ली है। इतना ही नहीं, चौराहे और आसपास की सड़कों तक पर कब्जा कर अतिक्रमण फैला दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
