- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Mp Jabalpur Hospital License Cancelled Bargi Dam Cruise Accident Patient Charges Case
क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
Jabalpur Hospital License Cancelled: बरगी डैम हादसे की पीड़िता से नोबेल अस्पताल में 4700 रुपए वसूले गए थे। ओवरचार्जिंग के मामले में प्रशासन ने संज्ञान के बाद अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
- Written By: प्रीतेश जैन

सविता और उनका परिवार (फोटो सोर्स - नवभारत)
Bargi Cruise Accident Case Update: जबलपुर में बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद एक निजी अस्पताल द्वारा घायल महिला से प्राथमिक उपचार के नाम पर 4700 रुपए वसूलने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को क्रूज हादसे में घायल हुई सविता शर्मा को परिजनों के साथ गौर स्थित नोबल हॉस्पिटल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में केवल पेन किलर और टिटेनस का इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज से 4700 रुपए वसूले गए थे। महिला का आरोप था कि इलाज से पहले अस्पताल में रुपए की बात की जाने लगी थी।
अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित
हाल ही में मीडिया में मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक सत्यापन में आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द करने का आदेश जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
जबलपुर के लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग, रिलायंस और ब्रिटानिया के गोडाउन भी जले, करोड़ों रुपए हुए स्वाहा
MP News: शिवपुरी में तूफान बना काल, आंधी की वजह से हुई दूसरी मौत; बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
28 नेताओं पर गिरी गाज! निर्वाचन आयोग ने घोषित किया अयोग्य; 12 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे 2027 का निकाय चुनाव
ये भी पढ़ें : बरगी डैम हादसे पर बड़ा खुलासा: बिना वैध बीमे के चल रहा था क्रूज, सवालों से बचते नजर आ रहे अधिकारी
एक महीने तक मरीज भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं
इसके अलावा इस अवधि में अस्पताल को किसी भी नए मरीज को भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं होगी। जबलपुर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Mp jabalpur hospital license cancelled bargi dam cruise accident patient charges case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMMumbai Ranibaug Zoo Visitors: रानीबाग चिड़ियाघर में घटे पर्यटक, तीन साल में आय में बड़ी गिरावट
May 05, 2026 | 11:01 AMमुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 11:01 AMNagpur Water Crisis: 45°C गर्मी में जल संकट गहराया, कई इलाकों में दूषित जल सप्लाई से नागरिक परेशान
May 05, 2026 | 10:58 AMवे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
May 05, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














