-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Mp High Court Student Union Elections September 2026
MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
MP High Court On Student Election: एमपी में 9 साल बाद बहाल होगी छात्र राजनीति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में पेश किया शैक्षणिक कैलेंडर; सितंबर 2026 में छात्र संघ गठन की प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा।

एमपी में 9 साल बाद बहाल होगी छात्र राजनीति (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
MP Student Union Elections In September: मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनाव और छात्र संघ गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर पेश किया।
सरकार ने अदालत को बताया कि सितंबर 2026 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सरकार के इस आश्वासन के बाद हाई कोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया। इससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को लंबे समय से लंबित छात्र प्रतिनिधित्व की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है।
2017 से बंद हैं छात्र संघ चुनाव, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। लगातार कई वर्षों तक छात्र संघ का गठन नहीं होने पर याचिकाकर्ता अदनान अंसारी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में सवाल उठाया गया था कि आखिर किन कारणों से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद हैं और सरकार छात्र प्रतिनिधियों के गठन को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय क्यों नहीं ले रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
हाई कोर्ट ने मांगा था शैक्षणिक कैलेंडर
मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह चालू शैक्षणिक सत्र का एकेडमिक कैलेंडर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया था कि छात्र संघ गठन की प्रक्रिया कब तक पूरी की जाएगी। कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 पेश करते हुए बताया कि सितंबर माह में निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्र संघ का गठन कराया जाएगा।
सरकार के आश्वासन के बाद याचिका का हुआ निस्तारण
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सितंबर में छात्र संघ गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार की इस प्रतिबद्धता को रिकॉर्ड पर लेते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
अब सभी की निगाहें सितंबर पर टिकी हैं, जब प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में करीब नौ साल बाद छात्र संघ गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यह फैसला छात्र राजनीति और विद्यार्थियों की भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Mp high court student union elections september 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
Aug 03, 2026 | 08:52 PMमंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Aug 03, 2026 | 08:50 PMभव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Aug 03, 2026 | 08:43 PMITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMआत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Aug 03, 2026 | 08:19 PMIIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM













