जबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला
Love Jihad Case Jabalpur: जबलपुर में महिला आरक्षक से 'सौरभ' बनकर किया छल, फिर निकला 'सोहराब', शादी का झांसा देकर शोषण के बाद बनाने लगा निकाह करने का दबाव।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
जबलपुर लव जिहाद केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Woman Constable Trapped In Love Jihad Jabalpur: जबलपुर में एक महिला आरक्षक द्वारा अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और पहचान छिपाने के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट में पदस्थ एक तलाकशुदा महिला आरक्षक का आरोप है कि उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले खुद को “सौरभ” बताने वाले युवक से हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शादी के लिए कहा तब खुली सोहराब की पोल
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सौरभ उर्फ सोहराब से शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान “सोहराब शेख” के रूप में बताई और उससे निकाह करने का दबाव बनाने लगा। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी के परिवार के सदस्य भी उसे लगातार धमका रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सील होकर स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हुईं EVM मशीनें
इंदौर में फर्जी एनओसी का मामला आया सामने, फर्जी एनओसी जारी करने वाला यंत्री गिरफ्तार
शिवराज सिंह ने CM मोहन यादव के खिलाफ रचा था किसान आंदोलन का चक्रव्यूह? सुधीर दंडोतिया ने बताई इंसाइड स्टोरी
दतिया उपचुनाव: दतिया में दोपहर 3 बजे तक 61.99% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों पर लगी लंबी कतारें
हिंदू संगठन ने पीड़िता को न्याय दिलाने उठाई आवाज
इस मामले को लेकर पीड़िता हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के पास पहुंची, जिसके बाद हिंदू संगठन पीड़िता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने महिला के बयान दर्ज कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच और आगे की कार्रवाई के लिए मामला सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सील होकर स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हुईं EVM मशीनें
तलाकशुदा है पीड़िता
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अकेले रहती है। जबलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
