NEET री-एग्जाम और राष्ट्रपति का दौरा एक साथ; जबलपुर में 21 जून से पहले रेलवे स्टेशन की सघन चेकिंग शुरू
President Upcoming Jabalpur Visit: 21 जून को जबलपुर में महा-अलर्ट, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गैरिसन ग्राउंड में योग दिवस पर होंगी शामिल, नीट री-एग्जाम हेतु चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
जबलपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Security Tight Before 21 June: 21 जून को विश्व योग दिवस और नीट का री एग्जाम है, इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगी, सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में जिला और पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है, इसके साथ ही नीट के री एग्जाम को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं।
एक तरफ जिला प्रशासन नीट के परीक्षा केंद्रों और गैरिसन ग्राउंड की व्यवस्था में जुटा हुआ है वहीं पुलिस विभाग सुरक्षा इंतजाम और यातायात व्यवस्था की तैयारी कर रहा है वहीं रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन पर इन दोनों विशेष आयोजनों को लेकर दो दिन पहले से ही विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड द्वारा चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान शहर में प्रवेश ना कर सके। वहीं ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग की जा रही है ताकि अनहोनी को पहले ही रोक जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
MP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
सीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
खरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें
नीट री एग्जाम को लेकर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं ताकि दूसरे जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को जबलपुर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इन ट्रेनों की टाइमिंग की इस तरह रखी गई है कि परिक्षार्थी समय पर जबलपुर स्टेशन पहुंचकर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें।
यह भी पढ़ें: MP News: सिलेंडर वेंडर बनकर आए आरोपियों ने 50 से ज्यादा घरों में की चोरी; इंदौर से पकड़े गए राहुल और सौरव
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों और योग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए योग के लिए आउटडोर के साथ साथ इनडोर प्रोग्राम की व्यवस्था भी की गई है, जिसके किए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का चयन किया गया है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।
