जबलपुर में पारले जी फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Parle G Godown Fire : जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में पारले जी की फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
Fire at jabalpur factory Godown
पारले जी फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आगफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले जी फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग।

  • आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया था।

  • फायर अलार्म बजने से करीब 50 से 60 कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए।

  • दमकल की करीब 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू।

  • हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

Jabalpur Parle G Factory Fire News : जबलपुर स्थित रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में पारले जी की फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि फायर अलार्म बजने के कारण करीब 50 से 60 कर्मचारी समय रहते गोदाम से बाहर निकल आए। हादसे में किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायर अलार्म बजते ही बाहर निकले कर्मचारी

रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित पारले जी की फैक्ट्री में प्रोडक्शन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक का काम किया जाता है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के कुछ ही देर बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। इसी दौरान फायर अलार्म बजने से कर्मचारियों को खतरे का संकेत मिल गया। करीब 50 से 60 कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गोदाम में मौजूद थीं मशीनें और तैयार बिस्किट

फैक्ट्री के जिस गोदाम में आग लगी वहां तैयार उत्पाद यानी फाइनल प्रोडक्ट रखा हुआ था। इसके अलावा स्टोरेज के लिए कई बड़ी मशीनें भी मौजूद थीं। आग तेजी से फैलने के कारण गोदाम में रखे सामान और मशीनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है।

दमकल की 12 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जबलपुर में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियों को लगाया गया। इसके अलावा जीसीएफ फैक्ट्री से भी दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक पर्याप्त दमकल गाड़ियों की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

आग लगने की वजह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी ये अभी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। उन्होंने हादसे में बड़े नुकसान की बात कही है। नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Fire at jabalpur factory Godown
इंदौर : एक सदी पुराना कालका माता मंदिर, विवाह की बाधा से संतान सुख तक, जानिए भक्तों की आस्था

किसी कर्मचारी को चोट नहीं, नुकसान का आकलन बाकी

इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। आग पर काबू पाने के बाद अब नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री में आग लगने के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com