जबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: स्वामी रितेश्वर महाराज बोले- गंगा साफ हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
Swami Riteshwar Maharaj: जबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान स्वामी रितेश्वर महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा, गंगा सफाई, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
रितेश्वर महाराज (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Guru Purnima Mahotsav: संस्कारधानी जबलपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन वृंदावन धाम आनंदम के परम पूज्य सद्गुरु स्वामी रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। महोत्सव के तहत आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वामी रितेश्वर महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा, धार्मिक आस्था और समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
स्वामी रितेश्वर महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव का आयोजन चार राज्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज के निर्माण में गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनके अनुसार गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं।
राम मंदिर चंदा मामले पर बोले- और सख्त हों नियम
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच समिति गठित कर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए और अधिक कठोर नियम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बना है, जो देशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
सम्बंधित ख़बरें
नगर निगम के शराबी ड्राइवरों पर सख्ती, 60 ब्रीथ एनालाइजर से होगी रोजाना जांच
जबलपुर के रिहायशी इलाके में टेंट शोरूम में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर; बिजली सप्लाई बंद
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
सावन की तैयारी में जुटा महाकाल मंदिर, भस्म आरती का समय बढ़ेगा, अवंतिका के राजा के रूप में निकलेंगी 6 सवारियां
छात्र आंदोलन और गंगा स्वच्छता पर रखी राय
नीट परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए स्वामी रितेश्वर महाराज ने कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है, जहां छात्र अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाए। इसके साथ ही उन्होंने गंगा की स्वच्छता को लेकर सरकार से सफाई अभियान और तेज करने की अपील की। उनका कहना था कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसकी निर्मलता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
स्वामी रितेश्वर महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गौ माता देश के करोड़ों लोगों के लिए पूजनीय हैं और इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
कृष्ण जन्मभूमि पर भी दिया बयान
कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां पहले से एक विराट मंदिर मौजूद है, जिसे भविष्य में और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग संकल्प लें तो 500 दिनों के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा मुद्दा सुलझाया जा सकता है।
