फेसबुक पर प्यार, दुबई में 6 साल साथ रहे, जबलपुर में शादी...डेढ़ साल बाद पति की तलाश में भटक रही पत्नी

Facebook Love Story Jabalpur: फेसबुक के प्यार से शुरू हुई कहानी पहुंची कानून की दहलीज पर, दुबई में मल्टीनेशनल कंपनी की सेल मैनेजर अश्विंदर ने जबलपुर के सुनील ठाकुर और परिजनों पर दर्ज कराया केस।
Facebook friendship turned into love and marriage in Jabalpur
सुनील और अश्विंदर की तस्वीर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Facebook Love Story Case Jabalpur: 12 साल छोटे युवक से की तीसरी शादी, दरअसल यह कहानी है सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और फिर असल जिंदगी में आए मोड़ के बाद रिश्तों में दरार की। यह मामला मुंबई निवासी अश्विंदर कौर और जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी सुनील ठाकुर से जुड़ा है। अश्विंदर के मुताबिक वह दुबई में मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर सेल मैनेजर है जबकि सुनील दुबई में एक गारमेंट्स कंपनी में नौकरी करता था।

अश्विंदर के पहले पति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी, फिर एक व्यापारी से शादी की लेकिन कुछ महीनों बाद वह दोनों अलग हो गए फिर उसकी मुलाकात 12 साल छोटे सुनील से हुई और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा।

फेसबुक से शादी के मंडप तक का सफर

दोनों की मुलाकात अक्टूबर 2020 में फेसबुक के जरिए हुई थी। इंडियन होने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे धीरे उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया सुनील अश्विंदर से 12 साल छोटा है फिर भी दोनों दुबई में करीब 6 साल लाइव इन रिलेशन में साथ रहे। इसके बाद उन्होंने शादी कर पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया और 23 फरवरी 2025 को दोनों ने जबलपुर जिले के सिविक सेंटर स्थित गुरुद्वारे में शादी की। गया सुनील अश्विंदर से 12 साल छोटा है फिर भी दोनों दुबई में करीब 6 साल लाइव इन रिलेशन में साथ रहे। इसके बाद उन्होंने शादी कर पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया और 23 फरवरी 2025 को दोनों ने जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित गुरुद्वारे में शादी की।

पैसों ने डाली रिश्ते में दरार, परिवार बना दीवार

शादी के कुछ समय बाद से ही आर्थिक स्थिति को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। अश्विंदर का कहना है कि जब तक वह पति की आर्थिक मदद करती रही, तब तक सब ठीक था, लेकिन आर्थिक परेशानियां बढ़ने के बाद सुनील ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दी। अश्विंदर के मुताबिक 31 जुलाई 2026 को दोनों दुबई से भारत लौटे। इसके बाद सुनील जबलपुर आ गया लेकिन उसे अपने साथ नहीं लाया, कई दिनों तक वह सुनील से संपर्क करने का प्रयास करती रहीब्लेकिन सुनील का व्यवहार अचानक बदल गया और उसने बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद वह सुनील को तलाशते हुए अश्विंदर सतना और फिर जबलपुर पहुंची लेकिन यहां भी सुनील उससे मिलने नहीं आया।

Facebook friendship turned into love and marriage in Jabalpur
ग्लोबल हो गई लाडली बहना योजना! जानिए क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 'डिविडेंड' ऐलान पर हंस पड़ा इंटरनेट

कानून की दहलीज पर पहुंची प्यार की कहानी

अश्विंदर ने पति सुनील सहित ससुराल पक्ष पर दहेज का सामान, ज्वेलरी और नकदी अपने पास रखने तथा मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। अश्विंदर की शिकायत के आधार पर गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद और पत्नी को घर में प्रवेश नहीं देने की शिकायत मिली थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि इस रिश्ते में दरार की असली वजह क्या थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com