ग्लोबल हो गई लाडली बहना योजना! जानिए क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 'डिविडेंड' ऐलान पर हंस पड़ा इंटरनेट

Trump Dividend Scheme: डोनाल्ड ट्रंप 'ट्रंप डिविडेंड' के ऐलान से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, मध्यावधि चुनाव जीतने पर अमेरिकी नागरिकों को नकद देने के वादे की तुलना MP की लाडली बहना योजना से होने लगी।
Donald Trump 5000 dollar dividend sparks meme fest
ट्रंप की डिविडेंड के ऐलान के बाद हंस पड़ा इंटरनेट(इमेज सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Dividend Create Buzz On Social Media: अमेरिकी राजनीति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक घोषणा ने भारत में भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। ट्रंप ने वादा किया है कि अगर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बनाए रखती है, तो प्रत्येक वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे।

ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है। घोषणा के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर इसकी तुलना मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’ से होने लगी और कई मजेदार मीम्स वायरल हो गए।

डलास में ट्रंप ने किया 5,000 डॉलर देने का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने अमेरिकी मतदाताओं के सामने यह बड़ा चुनावी वादा रखा। ट्रंप ने कहा कि यदि रिपब्लिकन पार्टी चुनाव जीतती है तो अमेरिकी नागरिकों को 5,000 डॉलर मिलेंगे। उन्होंने इस भुगतान को ‘ट्रंप डिविडेंड’ बताते हुए इसकी तुलना किसी निगम द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश से की। ट्रंप ने अमेरिका की आर्थिक मजबूती का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को सामने रखा।

भारत की लाडली बहना जैसी योजनाओं से होने लगी तुलना

ट्रंप की घोषणा सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे भारत की लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना शुरू कर दिया। खास तौर पर मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना का जिक्र किया गया।

कुछ यूजर्स ने इसे भारत की योजनाओं का अमेरिकी संस्करण तक बता दिया। इसकी वजह यह है कि दोनों मामलों में सरकार की ओर से पात्र लोगों को सीधे आर्थिक सहायता देने का विचार जुड़ा है।

‘लाडली बहना ग्लोबल हो गई’, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

ट्रंप के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘लाडली बहना योजना ग्लोबल हो गई।’ वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ऐला... लाडली बहन आ गई है... फिरंगी स्टाइल में...।’ हालांकि, दोनों योजनाओं में बड़ा अंतर भी है। लाडली बहना एक लक्षित कल्याणकारी योजना है, जबकि ट्रंप का प्रस्ताव सभी वयस्क अमेरिकी नागरिकों के लिए व्यापक भुगतान का वादा है और यह रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी जीत पर निर्भर करेगा।

Donald Trump 5000 dollar dividend sparks meme fest
भोपाल-डबरा में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; बांग्लादेशियों को भारतीय पहचान दिलाकर विदेश भेजता था गैंग
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com