दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना

Datia By Election: जबलपुर में जश्न का माहौल, नौदरा ब्रिज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और फोड़े पटाखे; नेताओं ने कहा- 'दतिया तो झांकी है, आने वाले चुनावों में दिखेगा बदलाव'।
Congress leaders and workers celebrated the party's victory in the Datia Assembly by-election in Jabalpur, calling the result a significant political milestone and criticizing the BJP
जबलपुर में कांग्रेस ने मनाया जश्नइमेज सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के नौदरा ब्रिज स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां मिठाइयां बांटी गईं, पटाखे फोड़े गए और जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक विधानसभा सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह प्रदेश और देश की राजनीति में बदलाव का संकेत है।

"आगामी चुनाव में भी दिखेगा जीत का असर"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया चुनाव तो झांकी है, अभी तो पूरा देश बाकी है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का असर चुनाव परिणाम में साफ दिखाई दिया है। नेताओं ने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और उसका भरोसा एक बार फिर कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।

“मां पीताम्बरा का आशीर्वाद मिला”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जीत से पूरे संगठन में नया उत्साह आया है मां पीताम्बरा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उनका दावा है कि यह परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

दतिया विधानसभा सीट पर मतदान 30 जुलाई को हुआ था, जबकि मतगणना सोमवार को पूरी हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को कुल 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,732 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस ने 6,025 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ

भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का काटा था टिकट

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी की इस हार के पीछे एक बड़ी वजह डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना भी बताया जा रहा है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार किया था लेकिन इसका जनता पर कोई असर नहीं दिखा।

Congress leaders and workers celebrated the party's victory in the Datia Assembly by-election in Jabalpur, calling the result a significant political milestone and criticizing the BJP
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
Navbharat Live
navbharatlive.com