Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
Bargi Dam Cruise Accident: दिल्ली और कोयंबटूर भेजे गए मृतकों के शव। अब तक 11 मौतें, 5 किमी के दायरे में लापता लोगों का सर्च ऑपरेशन जारी।
- Written By: सजल रघुवंशी
जबलपुर क्रूज हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dead Bodies Airlifted From Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुए बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे तीन पार्थिव देहों को जबलपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सभी औपचारिकताओं को पूरा कर शवों को उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं, दो अन्य पार्थिव देहों को दोपहर बाद शाम 3:20 बजे कोयंबटूर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। इन पार्थिव शरीरों के साथ मृतकों के दो परिजन भी रवाना हुए हैं।
अब तक 11 लोगों के शव बरामद
बता दें कि यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम हुआ था। हादसे के वक्त क्रूज में 41 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि कुछ लोग अभी लापता हैं। पुलिस-प्रशासन के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद 28 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया था। ये सभी लोग अब सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के आखिरी पलों की जानकारी मिल सके। वहीं, बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
बरगी डैम हादसे के बाद केंद्र सख्त, IWAI ने राज्यों को दिए कड़े निर्देश, वाटर टूरिज्म स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा
मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन न करने पर NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस, भाजपा ने साधा निशाना
इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान: राष्ट्रपति का दौरा प्रदेश के लिए गौरव, कांग्रेस पर साधा निशाना
नागदा में लैंक्सेस कंपनी के HCL टैंक में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
पुलिस ने क्या बताया?
मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (बरगी जोन) अंजुल अयंक मिश्रा ने एक मीडिया एजेंसी को बताया कि फिलहाल इस मामले में (सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी शव बरामद नहीं हो जाते, तब तक आगे की विस्तृत जांच शुरू नहीं की जाएगी। पहले सभी लापता लोगों को ढूंढना प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे (Jabalpur Cruise Accident) के बाद से ही सेना के गोताखोर, आपदा राहत दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। नदी के बहाव और जलाशय की गहराई को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसके बावजूद टीमों ने सर्च एरिया को बढ़ाकर लगभग 5 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम तक फैला दिया है, ताकि कोई भी सुराग छूट न जाए।
