जबलपुर में आधी रात को अग्नि तांडव, अधारताल के कागज गोदाम में भड़की भीषण आग; 50 लाख से अधिक का सामान स्वाहा
Paper Godown Fire Accident: जबलपुर के अधारताल में ईद की छुट्टी के दौरान कागज गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख की मशीनरी व सामान खाक। चोरी के बाद साक्ष्य मिटाने की साजिश की आशंका।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
जबलपुर में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Adhartal Fire Accident: जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र स्थित एक कागज गोदाम में 30 और 31 मई की दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग रात में लगी लेकिन इसकी जानकारी गोदाम मालिक को नहीं हो सकी।
घटना का पता तब चला जब वह सुबह गोदाम पहुंचा और अंदर का सामान जलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।
आधी रात को अचानक भड़की आग
जानकारी के अनुसार अधारताल थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित इस गोदाम में आधी रात अचानक आग भड़क उठी। गोदाम में कई टन कागज और मशीनरी रखी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 31 मई की सुबह जब गोदाम संचालक परवेज अंसारी वहां पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
100 बेड अस्पताल को लेकर कांग्रेस का विरोध, गायब अस्पताल की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची
जबलपुर की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर निगम के बाहर धरना, गेट पर फोड़े मटके, जमकर हुआ हंगामा
अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर सख्ती, कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए कड़े निर्देश
इंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
ईद के अवकाश में तीन दिन बंद रहा गोदाम
परवेज ने बताया कि ईद के चलते गोदाम तीन दिनों से बंद था और सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे, इसलिए वह भी वहां नहीं गए। इसी दौरान आग लगने की घटना हो गई। आसपास के अन्य गोदामों के कर्मचारियों के अनुसार, हादसे के समय उनके यहां भी कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें: चयन के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, भोपाल में सड़क पर उतरे संगीत-नृत्य के शिक्षक; जयवर्धन सिंह का मिला साथ
साजिश की आशंका
इस अग्निकांड को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ईद की छुट्टियों के दौरान गोदाम बंद होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने चोरी का प्रयास किया और बाद में सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित गोदाम मालिक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एमपी पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
