Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रंगपचंमी पर पूरे देश में फेमस है सबसे स्वच्छ शहर की ‘गेर’ होली, जानिए कैसे और कब हुई शुरूआत

दुनिया के सबसे स्वच्छ इंदौर का नाम आता है यहां पर गेर ही का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर इस परंपरा को इतनी भव्यता के साथ निकाली जाती है कि इसमें पूरा शहर एक साथ रंग खेलता नजर आता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Mar 16, 2025 | 12:13 PM

इंदौर में होता है गेर होली का आयोजन (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Holi Celebration: देशभर में 14 मार्च को रंगोत्सव मनाया गया तो वहीं पर इससे पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया गया था। होली का त्योहार देश के हर कोने में फेमस होता है तो वहीं पर इसकी परंपराएं भी। रंगोत्सव के साथ ही होली का त्योहार रंगपंचमी पर खत्म होता है। होली के बाद पांचवे दिन मनाए जाने वाले इस मौके पर धुलेंडी की तरह ही रंगों से खेला जाता है।

कई मान्यताओं में से एक दुनिया के सबसे स्वच्छ इंदौर का नाम आता है यहां पर गेर ही का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर इस परंपरा को इतनी भव्यता के साथ निकाली जाती है कि इसमें पूरा शहर एक साथ रंग खेलता नजर आता है। चलिए जानते हैं क्या होता है गेर औऱ इसकी मान्यता क्या होती है।

70 साल पहले शुरू हुई थी परंपरा

आपको बताते चलें कि, इंदौर के फेमस इस गेर होली की बात की जाए तो,गेर शब्द ‘घेर’ शब्द से निकलकर आया है, जिसका अर्थ है घेरना। इस मौके पर एक-दूसरे को घेरा जाता है। इसे लेकर गिरि परिवार की तीसरी पीढ़ी के शेखर गिरि बताते हैं कि वे बीते 70 साल से इसी तरह गेर देखते आ रहे हैं. उनके पहले उनके पिता और दादा गेर निकालते थे. उस दौरान शहर के टोरी कॉर्नर पर रंगपंचमी के दिन सुबह से ही रंग से भरा कढ़ाव भरकर सड़क पर ही रख दिया जाता था, इसके बाद जो भी यहां गुजरता था उसे स्थानीय होली खेलने वाले घेरकर रंग से भरे कढ़ाव में डाल देते थे. उस दौरान होली खेलते-खेलते लोग टोरी कार्नर से फिर एकत्र होकर एक दूसरे पर रंग डालते हुए राजवाड़ा तक जाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

इंदौर में शर्मनाक! मंदिर के गेट पर नशेड़ियों ने की आपत्तिजनक हरकत, वायरल वीडियो देख खौला श्रद्धालुओं का खून

जानिए कैसे होता है गैर का आयोजन

आपको बताते चलें कि, इंदौर के इस खास गेर महोत्सव का आयोजन बड़ा ही खास होता है। इस बार रंगपंचमी का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा। इस आयोजन के दिन गुलाल और फाग की मस्ती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग शहर के राजवाड़ा पहुंचते हैं। यहां पर इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं. सुबह के 11 बजते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से फाग यात्राएं निकलना शुरु होती हैं। इसके अलावा इस आयोजन के दौरान इन फाग यात्रा में लोग पानी के विशाल टेंकर, रंग उड़ाने वाली तोप प्रेशर वाले रंगीन फव्वारे और गुलाल आसमान में उड़ाने के तमाम साधनों के साथ चलते हैं. इस दौरान म्यूजिक और डीजे की धुन पर लोग एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते और नाचते गाते गुजरते हैं।

गेर होली का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)

कैसा होता है गैर उत्सव का रूट

आपको बताते चलें कि, गेर निकालने वाले आयोजक यात्रा निकालने वाले स्थान से जाने जाते हैं, जिसमें गेर टोरी कॉर्नर महोत्सव समिति, संगम कार्नर, मॉरल क्लब, रसिया कॉर्नर, राधाकृष्ण फाग यात्रा, श्री कृष्ण फाग यात्रा, संस्था संस्कार, बाणेश्वर समिति, माधव फाग यात्रा आदि हैं, जो शहर के कैलाश मार्ग राजमोहल्ला से होते हुए संगम कॉर्नर, गोराकुंड, राजवाड़ा, बड़ा सराफा, इतवारिया बाजार होते हुए पुनः टोरी कॉर्नर पर समाप्त होती है।

Indores gair holi on rangpanchami is famous all over the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Indore
  • Rang Panchami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.