इंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
Indore Identity Concealment Case: इंदौर के जावरा कंपाउंड में हंगामा, पहचान छिपाकर दोस्ती के आरोप में युवक पुलिस के हवाले, युवती ने शिकायत से किया इनकार, साक्ष्यों की कूट जांच जारी।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
इंदौर में हिंदू संगठन ने लव जिहादी को दबोचा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Love Jihad Case: इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर युवतियों से दोस्ती करने के आरोप में एक युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला जावरा कंपाउंड क्षेत्र का है, जहां बुरहानपुर निवासी युवक को संगठन के सदस्यों ने रोका और पूछताछ के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। संगठन का आरोप है कि युवक फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर युवतियों के संपर्क में आता था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
संगठन का दावा- पहले बताया अश्विन शर्मा, बाद में निकला अरशद तड़वी
हिंदू संगठन के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी के अनुसार, सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की। उनका दावा है कि शुरुआत में युवक ने अपना नाम अश्विन शर्मा बताया लेकिन बाद में उसकी पहचान बुरहानपुर निवासी अरशद तड़वी के रूप में हुई। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के पास कई क्रेडिट कार्ड मिले हैं और उसके मोबाइल फोन में कई युवतियों के वीडियो मौजूद थे। संगठन ने इन तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा में आमीन खान हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पत्नी और आशिक को उम्रकैद; ADJ अनिल चौधरी की अदालत का महा-फैसला
सागर में पुलिस चौकी के सामने मिला युवक का शव, मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप; जानें पूरा मामला
उज्जैन में आज से ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी व्यवस्था शुरू; बिना ID चलाने पर होगी कार्रवाई
“99 नोटों की तारीफ कीजिए”; खंडवा-मूंदी रोड की बदहाली पर मांधाता विधायक नारायण पटेल का हैरान करने वाला बयान
युवती ने शिकायत से किया इनकार, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
घटना के दौरान युवक के साथ मौजूद युवती भी थाने पहुंची लेकिन उसने युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में छेड़छाड़, प्रताड़ना या किसी अन्य आपराधिक कृत्य के आरोपों का समर्थन नहीं किया। फिलहाल इस मामले में कोई महिला फरियादी सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस ने अभी तक युवक के खिलाफ किसी विशेष अपराध का मामला दर्ज नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: खंडवा में आमीन खान हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पत्नी और आशिक को उम्रकैद; ADJ अनिल चौधरी की अदालत का महा-फैसला
पुलिस बोली- सभी आरोपों की वैधानिक जांच जारी
एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों, युवक के मोबाइल फोन, दस्तावेजों और अन्य बरामद सामग्री की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी महिला की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
