पानी का टैंकर भरने को लेकर विवाद, दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई झड़प
Water Tanker Violent: इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
- Reported By: अंशुल मुकाती
थाना आज़ाद नगर जहा पर विवाद हुआ (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )
Indore Water Tanker Dispute: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पानी के टैंकर भरने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।
पानी और बिजली को लेकर हुआ हंगामा
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र के एक हाइड्रेंट से पानी भरने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पानी भरने से रोकने और बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं, जबकि एक वाहन और ऑटो रिक्शा को भी नुकसान पहुंचा।
घायलों को लगी चोट, पुलिस पहुंची मौके पर
मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें
नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
प्यार में रोड़ा बना पति तो रास्ते से हटाया! वाशिम पुलिस ने बेनकाब किया खूनी खेल, पत्नी समेत 2 अरेस्ट
मालाड-गोराई में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, पिता ने 10 वर्षीय मासूम बेटे को समुद्र में डुबोकर मार डाला
थाने पर भी बनी हंगामे की स्थिति
विवाद के बाद दोनों पक्ष आज़ाद नगर पुलिस थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। कुछ लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए भी पहुंचे, जिसके चलते थाने के बाहर भी काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।इंदौर में पानी को लेकर आपस में भिड़ने वाले दोनों पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े हुए है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
