गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
खजराना थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला किया गया, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार दो आरोपी गिरफ्तार किये
- Reported By: अंशुल मुकाती
खजराना थाना पुलिस की गिरफ्त में चाकूबाजी के आरोपी यूसुफ पठान और फरहान खान। (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Khajrana Knife Attack: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर डॉन पक्षों में मारपीट हो गयी, मामला इतना बड़ा की मामले में एक पक्ष ने दुसरे पर चाकू से हमला कर दिया, मोबाइल पर मैसेज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद खजराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार फरियादी अरबाज पिता हुमायूं कुरैशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात आरोपी यूसुफ पठान ने उसे एडी टायर सर्विस रोड पर बुलाया था। यहां दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गई।
पैर में चाकू मारकर किया घायल
शिकायत के मुताबिक विवाद के दौरान यूसुफ पठान और उसके साथी फरहान ने अरबाज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरबाज के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
UP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
चंद्रपुर में कलयुगी मां ने 2 लाख में बेचे अपने ही मासूम बच्चे, नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 419/26 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली पुलिस को मिली सफलता
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी आरई-2 रोड क्षेत्र में मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढें:उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
मजदूरी और एसी रिपेयर का काम करते हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी यूसुफ पिता नासिर पठान रावजी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और मजदूरी का कार्य करता है। वहीं दूसरा आरोपी फरहान खान माणिक बाग रोड का निवासी है और एसी रिपेयरिंग का काम करता है।
