Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में ‘लव, गिफ्ट और चोरी’, प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए वफादार नौकर बना चोर; उड़ाए लाखों रुपये

Lover Steal Laksh Of Rupees: इंदौर में प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए एक नौकर ने अपने ही मालिक की दुकान में लाखों रुपये की चोरी कर डाली। आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 27, 2026 | 05:46 PM

इंदौर में चोर ने गर्लफ्रेड को गिफ्ट देने की वजह से की चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Sanyogitaganj Theft Case: इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपने ही मालिक की दुकान में लाखों रुपये की चोरी कर डाली। आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

हालांकी पुलिस की तकनीकी जांच और सतर्कता के सामने उसकी चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली।

24 मई को दिया गया था चोरी को अंजाम

यह मामला 24 मई का बताया जा है, जब फरियादी अमन अग्रवाल ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मुराई मोहल्ला स्थित उनकी दुकान से देर रात करीब 1 लाख 71 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

सम्बंधित ख़बरें

शाजापुर में 44 करोड़ रुपये की जमीन के लिए खूनी संग्राम, गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग; दो घायल- देखें VIDEO

रीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन’ होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन

MP News: सागर में आधी रात खूनी झड़प, घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट; गांव में भड़का जनआक्रोश

MP News: श्योपुर में देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद माहौल गरमाया; प्रदर्शनकारियों ने लगाए तहसीलदार पर आरोप

 पुलिस ने आरोपी को दबोचा

तकनीकी जांच और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने की रणनीति बनाई। लगातार जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान शक की सुई दुकान के ही कर्मचारी किर्तन सिरसाटे पर जाकर टिक गई।

पूछताछ में सामने आया लव कनेक्शन

इंदौर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसका पूरा लव कनेक्शन सामने आ गया। आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी उसी दुकान पर काम कर चुका था और उसे अच्छी तरह पता था कि दुकान में नगदी कहां रखी जाती है। प्रेमिका के महंगे गिफ्ट, घूमने-फिरने और शौक पूरे करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने चोरी की पूरी प्लानिंग कर डाली, इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अगले ही दिन ऐसे दुकान पहुंचा जैसे कुछ हुआ ही न हो।

यह भी पढ़ें: शाजापुर में 44 करोड़ रुपये की जमीन के लिए खूनी संग्राम, गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग; दो घायल- देखें VIDEO

उसने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अलग-अलग पूछताछ में आखिरकार उसका झूठ बेनकाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी नगदी बरामद कर ली है।

Sanyogitaganj theft case lover steal lakhs of rupees for girlfriend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 05:46 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.