‘बार-बार जमानत मिल रही है…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की बरसी पर भाई विपिन ने दोहराई CBI जांच की मांग
Raja Raghuvanshi Brother Raised Question: राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को कोर्ट से मिल रही तारीखों के बीच मामले की जांच तुरंत सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
विपिन रघुवंशी राजा का भाई (सोर्स- नवभारत)
Indore Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने एक बार फिर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अदालत से लगातार सुनवाई की नई तारीखें मिल रही हैं, जिससे परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है। उनका कहना है कि परिजन लंबे समय से निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं।
विपिन रघुवंशी ने कहा कि इसी दिन उनके भाई राजा रघुवंशी का शव शिलॉन्ग में बरामद हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से बार-बार सुनवाई की तारीखें क्यों दी जा रही हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की मांग दोहराई।
परिवार लगातार कर रहा है सीबीआई जांच की मांग
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि लगातार सोनम जमानत पर बाहर घूम रही है, परिवार लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है लेकिन सीबीआई जांच नहीं की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट से तारीख पर तारीख क्यों मिल रही है। इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। सोनम मेरे भाई की हत्या करके बाहर घूम रही है और अब तक उसे कोर्ट से 10 बार तारीख मिल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी लाखन चौधरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका; जानें अदालत में क्या हुआ
रीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
ममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान
‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
मृतक राजा रघुवंशी का परिवार
3 जून को होगी सोनम की जमानत पर सुनवाई
विपिन रघुवंशी ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर बुधवार को फिर सुनवाई होनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत उसे राहत नहीं देगी और उसे दोबारा जेल भेजा जाएगा। विपिन का कहना है कि परिवार शुरुआत से ही मामले की सीबीआई जांच की मांग करता रहा है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी लाखन चौधरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका; जानें अदालत में क्या हुआ
परिवार को जल्द न्याय की उम्मीद- विपिन रघुवंशी
उन्होंने कहा कि परिवार को निष्पक्ष जांच और जल्द न्याय की उम्मीद है। हालांकि, मामले की सीबीआई जांच कराने का अंतिम निर्णय संबंधित सरकारों और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही लिया जाता है। फिलहाल हत्याकांड से जुड़ी न्यायालयीन कार्यवाही जारी है और सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर होने वाली अगली सुनवाई पर परिवार सहित सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
