इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन, 9 से 13 जून तक जुटेंगे 21 देशों के प्रतिनिधि
BRICS Conference In Indore: सीएम मोहन यादव और शिवराज सिंह ने बताया कि इंदौर में BRICS कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। 9 से 13 जून तक बैठकें होंगी। 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mohan Yadav And Shivraj Singh PC: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में संयुक्त प्रेस वार्ता कर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि BRICS कृषि कार्य समूह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 9, 10 और 11 जून को इंदौर में किया जाएगा, जिसमें आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे इंदौर और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का वैश्विक आयोजन शहर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देगा।
भारत के पास है BRICS की अध्यक्षता
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि इस बार BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है। ऐसे में कृषि से जुड़ी अहम बैठक इंदौर में आयोजित होगी, जबकि समग्र बैठक नई दिल्ली में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि BRICS देशों में दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी निवास करती है, जहां लगभग 42% कृषि भूमि और 68% किसान हैं। ऐसे में कृषि पर चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
जनगणना के काम में लापरवाही, ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, विभागीय जांच और FIR की तैयारी
ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
उज्जैन में ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
कृषि पर विशेष सत्र
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 12 और 13 जून को इंदौर में कृषि विषय पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 21 देशों के करीब 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
मालवी संस्कृति से होगा स्वागत
सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को मालवा की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। उन्हें राजवाड़ा और छप्पन दुकान का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही उज्जैन या मांडव भी ले जाने की योजना है। कुल मिलाकर, यह आयोजन न सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।
