लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन तिजोरी, मचा हड़कंप, महिला का दावा- हमारे परिवार की पैतृक संपत्ति

Lal Bagh Palace Treasure Mystery : इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली खुदाई के दौरान तिजोरी मिलने का मामला सामने आया है, इसे लेकर महिला वंदना सोनी ने दावा किया है यह परिवार की पैतृक संपत्ति है
Old Safe Found During Excavation at Indore's Historic Lal Bagh Palace.
इंदौर स्थित लालबाग में मिली तिजोरी फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • इंदौर के लालबाग पैलेस में सड़क निर्माण की खुदाई के दौरान मिली थी पुरानी तिजोरी।

  • वंदना सोनी ने तिजोरी को अपने नाना के परिवार की पैतृक संपत्ति बताया।

  • महिला के मुताबिक मकान टूटने के बाद क्रेन से लालबाग परिसर में रखवाई थी तिजोरी।

Lal Bagh Palace Treasure Mystery: इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में सड़क निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान एक ऐसी चीज सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक पुरानी तिजोरी निकली है। तिजोरी सामने आते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में कौतूहल बढ़ गया। इसे तत्काल खुदाई वाली जगह से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही एक महिला वंदना सोनी ने दावा किया है की यह तिजोरी उनके नाना के परिवार की है जिसे वो मंदिर में दान करेगी

महिला का दावा आया सामने

इंदौर जिले के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली पुरानी तिजोरी को लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। राजा महाराजाओं के खजाने और होलकर राजघराने से इसके संबंध की चर्चाओं के बीच वंदना सोनी ने इसे अपने परिवार की पैतृक संपत्ति बताया है। उनका कहना है कि यह तिजोरी उनके नानाजी के जमाने से परिवार के पास थी। मकान टूटने और परिवार से मदद नहीं मिलने के बाद मजबूरी में उन्होंने इसे क्रेन की मदद से लालबाग परिसर में रखवाया था। अब वह इस तिजोरी को मंदिर में दान करना चाहती हैं।

मकान टूटा तो क्रेन से लालबाग में रखवाई तिजोरी

वंदना सोनी के मुताबिक उनका मकान टूट गया था। ऐसे मुश्किल समय में परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी मदद नहीं की। तिजोरी को रखने की जगह नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में क्रेन की मदद से इसे लालबाग पैलेस परिसर में लाकर रखवाना पड़ा। उनका दावा है कि तिजोरी को यहां रखने के पीछे कोई खजाना छिपाने या ऐतिहासिक रहस्य से जुड़ी बात नहीं थी, बल्कि ये उनकी पारिवारिक संपत्ति थी। अब वह इसे मंदिर में दान करना चाहती हैं।

Old Safe Found During Excavation at Indore's Historic Lal Bagh Palace.
MP में 27% OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की उम्मीद, सरकार की SLP को मिला नियमित नंबर

होलकर राजघराने से संबंध या पारिवारिक विरासत

लालबाग पैलेस का इतिहास इंदौर के होलकर राजघराने से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां मिली तिजोरी को लेकर ऐतिहासिक महत्व की संभावनाएं जताई जा रही थीं। हालांकि वंदना सोनी के दावे के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल तिजोरी की वास्तविक उम्र, उसके निर्माण काल और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वंदना सोनी का दावा सामने आने के बाद यह भी स्पष्ट करना जरूरी होगा कि तिजोरी को लालबाग परिसर में कब और किन परिस्थितियों में रखा गया था।