इंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली फायर फाइटिंग रोबोट की मदद
Khajrana Marriage Garden Fire: इंदौर में मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रोबोट की मदद से आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
रोबोट के मदद से आग बुझाते दमकलकर्मी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Fire News: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक मैरिज गार्डन में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मैरिज गार्डन में बने टेंट सामग्री के गोदाम में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि गोदाम के अंदर भारी धुआं और तापमान के कारण दमकल कर्मियों को अंदर तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
रोबोट की मदद से बुझाई आग
दमकलकर्मी गोदाम के अंदर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में आग बुझाने के लिए फायर फाइटिंग रोबोट की भी मदद ली गई, जिससे सुरक्षित दूरी से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। मौके पर इंदौर पुलिस के खजराना थाना पुलिस बल भी पहुंचा और इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
ये भी पढ़ें : सागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
