इंदौर: छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज- ‘रैपर की क्या जरूरत, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं’

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj : राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में रैपर को बुलाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा। बोले- रैपर की क्या जरूरत, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं।
Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya addresses a press conference in Indore about BJP programmes.
इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Kailash Vijayvargiya On Rahul Gandhi : 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर बाद में बात करने की बात कही। हालांकि, कार्यक्रम में रैपर को बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “रैपर को बुलाने की आवश्यकता क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं।” विजयवर्गीय ने बताया कि जिस स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई थी, वहां कोर्ट के चलते अनुमति नहीं मिल सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से इंदौर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें पिछले 25 वर्षों से लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

‘25 साल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली’

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी नजदीक से देखा है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक मोदी ने लगातार काम किया है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं और उन्हें जमीन पर लागू किया गया है।

PM आवास और स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं स्वच्छ भारत अभियान अब केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि लोगों के लिए एक संस्कार बन चुका है। विजयवर्गीय ने विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा पर बोले

विजयवर्गीय ने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस इंग्लैंड ने कभी भारत पर शासन किया था, वह भी अब अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से पीछे है। उन्होंने BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया। हालांकि, BRICS को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया।

17 सितंबर को दीपदान, रक्तदान और मानव रंगोली

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को इंदौर में कई कार्यक्रम होंगे। इनमें दीपदान और रक्तदान जैसे आयोजन शामिल हैं। इसके अलावा मानव रंगोली का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग मानव श्रृंखला बनाकर रंगोली का स्वरूप तैयार करेंगे।

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं पर भी फोकस

विजयवर्गीय ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि स्कूलों में फर्नीचर, कंप्यूटर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में सेवा गतिविधियों पर भी फोकस रहेगा।

Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya addresses a press conference in Indore about BJP programmes.
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की तैयारी, क्रिकेट लीग से मेहंदी तक कांग्रेस का अनोखा अभियान

नितिन नबीन के इंदौर दौरे में स्वामित्व योजना पर जोर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 30 हजार लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर लोग लंबे समय से रह रहे हैं, वहां उन्हें पट्टा देने की प्रक्रिया की जाएगी। नितिन नबीन के इंदौर के अलावा उज्जैन में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com