पानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
Indore Political Controversy: इंदौर जल संकट के बीच कांग्रेस में कलह देखने को मिल रही है। चिंटू चौकसे पर गंभीर आरोप लगे हैं। वंही दूसरी तरफ शेखर पटेल के इस्तीफे के दावे का उनके बेटे खंडन किया है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
इंदौर में कांग्रेस का आपसी घमासान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Congress Water Dispute Politics: इंदौर में जल संकट के बीच कांग्रेस नेताओं के बीच बढ़ा विवाद सामने आया है, इंदौर में पानी की समस्या को लेकर अब तक भाजपा और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस के भीतर ही विवाद खुलकर सामने आ गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया पर पानी के टैंकर नहीं भरने देने तथा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं।
कांग्रेस के पूर्व सेवा दल अध्यक्ष और खातीपुरा से कांग्रेस पार्षद के ससुर शेखर पटेल ने शनिवार देर रात एक वीडियो जारी कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए। पटेल का कहना है कि जल संकट के समय आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पानी उपलब्ध कराने के बजाय कुछ नेताओं द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
सुखलिया हाइड्रेंट से जारी किया वीडियो
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 2 बजे शेखर पटेल पानी लेने के लिए सुखलिया हाइड्रेंट पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी सार्वजनिक की। वीडियो में उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं के व्यवहार से वे बेहद आहत हैं और अब कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार
‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
बेटे और बहू के साथ देंगे इस्तीफा
शेखर पटेल ने घोषणा की है कि वह रविवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उनके साथ इंदौर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल और वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद यशस्वी पटेल भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे।
पिता के इस्तीफे पर बेटे ने किया खंडन जारी
कांग्रेस नेता शेखर पटेल के वीडियो वायरल होने के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित पटेल ने भी एक वीडियो जारी किया, वीडियो में अमित पटेल ने कहा कि पानी के टैंकर को लेकर हुआ विवाद हमारी पार्टी की अंदरूनी बात है पिता ने जो इस्तीफा देने की बात कही है वह आवेश में जाकर कहीं अमित पटेल ने वीडियो में कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं से उन्हें शिकायत है लेकिन कांग्रेस पार्टी से उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है और कोई भी इस्तीफा नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें: खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार
शेखर पटेल के आरोप और इस्तीफे की घोषणा ने कांग्रेस संगठन में नई हलचल पैदा कर दी है। इंदौर जल संकट के मुद्दे पर पहले से भाजपा को घेर रही कांग्रेस के लिए यह अंदरूनी विवाद राजनीतिक रूप से असहज स्थिति पैदा कर सकता है।
