इंदौर में RE-2 पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई; 130 बाधक निर्माण हटाने पहुंची टीम

Indore Removal Drive: इंदौर में नगर निगम के द्वारा एक बार फिर से बाधक निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सड़क निर्माण का रास्ता साफ़ किया गया है, अग्रवाल स्कुल के पीछे नगर निगम ने कारवाई की।
Indore Municipal Corporation and district administration team resume removal drive on RE-2 road
बाधक हिस्सों पर कारवाई करती नगर निगम की टीम (फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Indore RE 2 Road Widening: इंदौर में बंगाली से पीपल्याहाना के बीच सड़क निर्माण का रास्ता अब साफ होगा, पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने बाधक हिस्से हटाने की कार्रवाई की, शहर में RE-2 सड़क निर्माण को गति देने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर रिमूवल कार्रवाई शुरू की गई।

बंगाली चौराहे से पीपल्याहाना के बीच सड़क निर्माण में बाधक बचे हुए निर्माणों को हटाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

130 बाधक निर्माण हटाने की तैयारी

RE-2 सड़क निर्माण में बाधा बन रहे शेष 130 निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर बाधक निर्माणों को हटाने में जुटी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क निर्माण के काम में आ रही बाधाओं को दूर करना है, ताकि सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

अपर आयुक्त और एसडीएम मौके पर मौजूद

रिमूवल कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और एसडीएम घनश्याम धनगर मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में टीम कार्रवाई कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Indore Municipal Corporation and district administration team resume removal drive on RE-2 road
MP Weather News: मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; भोपाल-इंदौर में बढ़ेगी गर्मी

बंगाली से पीपल्याहाना तक सड़क निर्माण पर फोकस

RE-2 सड़क परियोजना के तहत इंदौर शहर के बंगाली चौराहे से पीपल्याहाना के बीच सड़क निर्माण में बाधक बन रहे निर्माणों को हटाया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मौके पर रिमूवल कार्रवाई जारी है।

पहले कारवाई के दौरान हो चूका है पथराव

इसी सड़क पर बने बाधक हिस्सों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने पहले भी कारवाई की थी, उसी समय नगर निगम की टीम पर पहले भी पथराव हो चूका है, फिर कारवाई के दौरान पुलिस के साथ साथ नगर निगम के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मोजूद थे।

Indore Municipal Corporation and district administration team resume removal drive on RE-2 road
चंद मिनट में गायब हुई पत्नी, CCTV ने खोला राज! पति बाइक पार्क करता रहा; महिला प्रेमी संग हुई फरार, VIDEO वायरल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com