एक जोड़ी चप्पल से खुली हत्या की गुत्थी, युवक का दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore Slippers Solved Murder Mystery: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिली एक चप्पल के सुराग पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
A pair of slippers solved the murder mystery; the young man's friend turned out to be the murderer; police arrested the accused.
इंदौर का बाणगंगा थाना (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Indore Murder Case: बाणगंगा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का मामला हत्या में बदल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक जोड़ी चप्पल इस हत्याकांड के खुलासे में अहम कड़ी साबित हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज

ऋषि नगर निवासी 33 वर्षीय रोहितसिंह की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के साथ गला दबाने के निशान मिलने पर मामला हत्या में तब्दील हो गया। इसके बाद पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। जांच में सामने आया की मृतक रोहित की जब मौत हुई तब उसके साथ कोई और भी मौजूद था इसके बाद पुलिस ने मामले में जानकारी जुटाना शुरू किया ।

परिजनों की जानकारी से पुलिस पहुंची आरोपी तक

जांच के दौरान घटनास्थल से एक चप्पल बरामद हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाली रात रोहित अपने दोस्त देवेंद्र उर्फ उमरके साथ शराब पी रहा था। इसके बाद देवेंद्र अचानक वहां से गायब हो गया, जिससे पुलिस का शक उसी पर गया।

इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, मौके से मिली चप्पलो के आधार पर पुलिस ने पहचान की, इसके बाद परिजनों से अन्य दोस्तों के बारे में भी जानकारी ली गयी

यह भी पढें:

मोबाइल आईडी के विवाद में ले ली जान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच मोबाइल में आईडी चलाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने पहले रोहित का सिर दीवार पर दे मारा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com