
महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार रात विलेपार्ले (पश्चिम) में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, चर्च रोड पर स्थित बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से दो को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर है। मृतकों की पहचान अबीर (2.5) और अंकिता (23) के तौर पर हुई है। चार घायल लोगों में पार्थ (32), हिरेन (64), यशस्वी और अभिषेक की हालत स्थिर बताई जा रही है।