इंदौर: लोधीपुरा के सरकारी स्कूल में बल्लियों के सहारे पढ़ाई, जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Lodhipura School In Poor Condition: इंदौर में सरकारी दावों की खुली पोल, शासकीय स्कूल क्रमांक-54 में बल्लियों के सहारे टिकी है छत, जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल।
Indore Lodhipura government school unsafe building condition
लोधीपुरा के सरकारी स्कूल में बल्लियों के सहारे टिका भवन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Updated on

Indore Government School Condition: इंदौर में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार जहां सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और भवनों पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं शहर के लोधीपुरा स्थित स्कूल क्रमांक-54 की तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां करती नजर आ रही हैं।

लोधीपुरा के इस सरकारी स्कूल भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि स्कूल की छत और अन्य हिस्सों को बल्लियों के सहारे टिकाकर रखा गया है। स्कूल के कुछ कमरों की छत भी गिर चुकी है। इसके बावजूद यहां बच्चों की पढ़ाई जारी है। बारिश के मौसम में जर्जर कमरों के बीच बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर हैं।

मौके पर पहुंची नवभारत की टीम, बल्लियों के सहारे दिखा जर्जर भवन

नवभारत की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्कूल परिसर में जगह-जगह जर्जर भवन और बल्लियों का सहारा दिखाई दिया। स्कूल की स्थिति देखकर साफ है कि भवन लंबे समय से मरम्मत या पुनर्निर्माण की जरूरत में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर खड़ा होता है।

नए भवन के निर्माण के लिए भेजा जा चुका है प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन प्रस्ताव और निर्माण के बीच बच्चों की पढ़ाई इसी जर्जर भवन में जारी है। बारिश के दौरान जर्जर छत और कमजोर ढांचे के बीच बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है।

Indore Lodhipura government school unsafe building condition
इंदौर के गांधी हॉल में जर्मन महिला से छेड़छाड़, सेल्फी लेते समय सुरक्षा गार्ड ने की अश्लील हरकत; FIR दर्ज

स्कूल भवन की हालत खराब, फिर भी उसी भवन में पढ़ रहे बच्चे

अब सवाल यह है कि जब स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है तो बच्चों को यहां पढ़ाने की अनुमति क्यों दी जा रही है? किसी हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने के बजाय क्या जिला प्रशासन को पहले ही कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं करनी चाहिए?

शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर खड़े हुए गंभीर सवाल

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी किसी अन्य स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की। ऐसे में लोधीपुरा स्कूल क्रमांक-54 की बदहाल तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com