इंदौर में कन्या भोज के बाद बच्चियों से मारपीट का आरोप, चोरी के शक में कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का दावा

Indore Girls Assault Case : कन्या पूजन के लिए नौ बच्चियों को बुलाया। लिफाफा गायब होने पर विवाद। पुलिस ने दर्ज किया मामला।
Retired teacher accused of assaulting Girls
इंदौर में शहनाई रेसीडेंसी पर हंगामा करते परिजन फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • इंदौर में कन्या भोज के दौरान बच्चियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया।

  • रिटायर्ड शिक्षिका ने बस्ती क्षेत्र की नौ बच्चियों को कन्या पूजन और भोज के लिए बुलाया था।

  • मंदिर में रखे रुपयों से भरा लिफाफा गायब होने पर बच्चियों पर चोरी का शक जताने का आरोप।

  • पांच बच्चियों को कमरे में बंद कर मारपीट करने और कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का दावा।

Indore Retired Teacher Controversy : इंदौर में कन्या भोज के दौरान बच्चियों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। एमआर-9 रोड स्थित शहनाई रेसिडेंसी में रुपये से भरा लिफाफा गायब होने के शक में एक रिटायर्ड शिक्षिका पर बच्चियों को कमरे में बंद करने, मारपीट करने और कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के आरोप लगे हैं।

घटना के बाद बच्चियों के परिजनों ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड शिक्षिका ने कन्या भोज के लिए बुलाया

पुलिस के मुताबिक शहनाई रेसिडेंसी के डी-ब्लॉक में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका अनिता मोहता ने बस्ती क्षेत्र की नौ बच्चियों को कन्या पूजन और भोज के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया था। बच्चियों के अनुसार उन्हें हॉल में बैठाकर भोजन कराया गया। इसी दौरान मंदिर में रखे रुपये से भरे लिफाफे के गायब होने की बात सामने आई। इसके बाद शिक्षिका ने बच्चियों से पूछताछ शुरू कर दी और उन पर चोरी का संदेह जताया।

5 बच्चियों को कमरे में बंद करने का आरोप

बच्चियों ने आरोप लगाया कि लिफाफा नहीं मिलने पर शिक्षिका ने 9 में से 5 बच्चियों को एक कमरे में बंद कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और तलाशी के नाम पर कपड़े उतरवाए गए। बच्चियों का कहना है कि उन्होंने रुपये या लिफाफा लेने से इनकार किया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। मामले की जांच जारी है।

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस में शिकायत

बच्चियां काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो उनके परिजन उन्हें लेने पहुंचे। बच्चियों ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षिका के फ्लैट के बाहर विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। बाद में परिजन इंदौर शहर एमआईजी थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

Retired teacher accused of assaulting Girls
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल में खिलेगी धूप

शिक्षिका ने मारपीट के आरोपों से किया इनकार

शिक्षिका अनिता मोहता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चियों को कन्या पूजन और भोज के लिए बुलाया था। लिफाफा गायब होने के बाद पूछताछ जरूर की गई लेकिन उन्होंने मारपीट करने से इनकार किया है। मप्र पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com