50 लाख के मकान ने कराया रिश्तों का कत्ल, बेटे ने साथी के साथ मिलकर पिता और बहन को उतारा मौत के घाट

Indore Double Murder Case : इंदौर शहर के कालानी नगर में पिता और बहन की हत्या के मामले में बेटे हर्ष यादव पर आरोप लगे हैं। 50 लाख के मकान और पैसों के विवाद को वजह बताया जा रहा है।
Indore double murder case over 50 lakh house sale
पैसों के लालच को लेकर पिता और बहन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आयाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • पिता और बेटी की हत्या के मामले में बेटे हर्ष पर आरोप।

  • 50 लाख में बिका मकान, पैसों के लेकर विवाद।

  • 26 वर्षीय मुख्य आरोपी हर्ष यादव फरार तलाश जारी है।

Indore Father Daughter Double Murder : इंदौर शहर में संपत्ति विवाद और पैसों के लालच को लेकर पिता और बहन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 वर्षीय बेटे हर्ष यादव ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी हर्ष फरार है।

शुरुआती जांच में एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर और हाथोद थाना क्षेत्र की ये जानकारी सामने आई है की करीब 50 लाख रुपए के मकान की बिक्री और रकम के बंटवारे को लेकर ये हत्याकांड हुआ है।

घर के अंदर मिला था बहन का शव

आपको बता दें ये 19 नवंबर का मामला है जब कालानी नगर स्थित घर में हर्षिता यादव का शव मिला। घटना स्थल पर देखा गया की युवती के मुंह पर स्कार्फ बंधा हुआ था और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ ही साथ कालोनी में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा गया की हर्षिता का भाई हर्ष यादव एक अन्य युवक के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गतिविधियों की जांच शुरू की।

दूसरे क्षेत्र में मिला पिता का शव

इंदौर जिले में हुई लड़की की हत्या की घटना दौरान हाथोद थाना क्षेत्र में पिता राजू यादव का शव मिला। राजू यादव पेशे से ऑटो चालक थे और हर्षिता के पिता थे। दोनों शवों से जुड़े घटनाक्रम की जांच में पुलिस को हत्याओं के तार एक दूसरे से जुड़े मिले। शुरुआती जांच में सामने आया कि पहले पिता राजू यादव की हत्या की गई और उनका शव हाथोद क्षेत्र में फेंका गया। उसके अगले दिन हर्षिता की हत्या की गई।

50 लाख में मकान बेचने के बाद पैसों को लेकर विवाद

एमपी पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक राजू यादव ने मल्हारगंज स्थित अपना मकान करीब 50 लाख रुपए में बेचा था। इसमें से बेटी हर्षिता को 25 लाख रुपए दिए गए थे। इसी रकम के बंटवारे को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद और पैसों के लालच में हर्ष ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता और बहन की हत्या की साजिश रची।

Indore double murder case over 50 lakh house sale
उज्जैन में पाड़ों की लड़ाई देखने गए 8 साल के मासूम की मौत, पिता के सामने बेकाबू पाड़ा बच्चे की छाती पर चढ़ा

मुख्य आरोपी हर्ष की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में एक विधिविरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 26 साल के मुख्य आरोपी हर्ष यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर्ष की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़ी बाकी कड़ियां और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Indore double murder case over 50 lakh house sale
इंदौर में युवक की मौत का खुलासा, गलत निकली नरबलि और जादू टोने की आशंका, पेड़ से गिरने के कारण गई जान